फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   girl killed in accident during stone pelting

कश्मीर घाटी में शांति से बौखलाए पत्थरबाज अब स्थानीय लोगों को बनाने लगे निशाना

Fri, 30 Sep 2016 12:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 30 Sep 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
girl killed in accident during stone pelting
श्रीनगर में पथराव करते युवक - फोटो : File Photo
कश्मीर हिंसा में अब पत्थरबाज आम नागरिकों को भी निशाना बनाने लगे हैं। अलगाववादियों के कैलेंडर का पालन न कर सड़कों पर निकले वाहनों पर पथराव की घटना के बाद एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।  
विज्ञापन


श्रीनगर के पारिमपोरा के रोगन गली इलाके में मंगलवार को एक एसयूवी पत्थरबाजों की चपेट में आ गई। इस दौरान चालक तेज गति से गाड़ी बैक करने लगा तो दो बहनें फौजिया तथा नाडिया टक्कर लगने से घायल हो गईं।
विज्ञापन


दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां फौजिया की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कश्मीर घाटी के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा

girl killed in accident during stone pelting
Security while Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
इस बीच सफाकदल इलाके में स्कूटी सवार फुरकान हमीद पर भी पत्थरबाजों ने हमला बोल दिया। उसे स्किम्स में भर्ती कराया गया है।

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में रैली को रोकने पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। इसके बाद हिंसक झड़प शुरू हो गई। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। 

उधर, घाटी में मंगलवार को कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा। चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रही। इस वजह से सड़कों पर अधिक संख्या में वाहन दिखे। आटो रिक्शा भी चले। कुछ इलाकों में दुकानें खुलीं। हालांकि, अलगाववादियों के बंद की वजह से स्कूल कालेज तथा अन्य शैक्षिक संस्थान बंद रहे। 

क्रास बार्डर ट्रेड दो महीने बाद शुरू

girl killed in accident during stone pelting
क्रास बार्डर ट्रेड - फोटो : File Photo
क्रास बार्डर ट्रेड लगभग दो महीने बाद मंगलवार को शुरू हुआ। उड़ी के सलामाबाद ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में इस ओर से दर्जनभर ट्रक पहुंचे जबकि पीओके से एक ट्रक ही पहुंचा।

कश्मीर हिंसा की वजह से चार अगस्त को व्यापार स्थगित हुआ था। खाद्य सामग्री, कपड़े तथा हैंडीक्राफ्ट्स से जुड़े सामान का श्रीनगर-मुज्जफराबाद तथा पुंछ-रावलाकोट मार्ग से व्यापार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed