{"_id":"678526da4de8ae01dafdc179ca314744","slug":"girl-flees-from-kashmir-hospital-after-delivering-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 साल की छात्रा शिशु को जन्म देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 साल की छात्रा शिशु को जन्म देकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के झेलम वैली कालेज अस्पताल में मंगलवार को एक 16 साल की छात्रा शिशु को जन्म देकर फरार हो गई। छात्रा को उसके चार साथियों ने अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था। सोमवार की रात छात्रा भर्ती हुई और पूरी रात अस्पताल में रही।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह छात्रा ने एक शिशु को जन्म दिया। छात्रा और अन्य युवकों ने अस्पताल प्रशासन को अपना नाम और पता गलत बताया। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अजाज बाबा का कहना है कि अस्पताल में ऐसा कोई नियम नहीं कि डाक्टर मरीज की पहचान को जांचे।
विज्ञापन
यह एक सामान्य प्रसव था। छात्रा बाथरूम गई और वापस नहीं आई। जब छात्रा अस्पताल में आई थी तो उसने अपनी आयु 24 साल बताई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसकी आयु लगभग 16 साल थी। बाबा का कहना है कि शिशु अस्पताल प्रशासन के पास है।
विज्ञापन
कानूनी औपचारिकताएं पूरी करा कर उसे श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दिया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसमें अस्पताल प्रशासन की गलती है कि डाक्टर एक गर्भवती महिला की आयु तक नहीं जांच पाए।