{"_id":"6488b37272b8d27af27b8c09af457ef8","slug":"gilani-threat-by-ravi-poojari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलानी को रवि पुजारी की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलानी को रवि पुजारी की धमकी
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी को धमकी देने का मामला सामने आया है। संगठन के प्रवक्ता एयाज अकबर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार की शाम हैदरपोरा स्थित तहरीक-ए-हुर्रियत के दफ्तर में लैंडलाइन नंबर पर फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने खुद को मुंबई का गैंगस्टर रवि पुजारी बताया। प्रवक्ता ने कहा कि वह असभ्य तरीके से बोल रहा था। साथ ही गालीगलौच कर रहा था।
यदि गिलानी के साथ कुछ भी गड़बड़ हुई तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने यह भी कहा कि गिलानी इस धमकी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं बल्कि इसे बच्चों की करतूत बता रहे हैं।
विज्ञापन
गिलानी इस प्रकार की धमकियों से डरने वाले नहीं है। वे 50 साल पहले भी कश्मीर मुद्दे को उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।