{"_id":"1669073d2c4c4ca1ccbfe10fa4196e86","slug":"gilani-called-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलानी ने किया बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलानी ने किया बंद का आह्वान
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को एक स्थानीय नागरिक की मौत के बाद कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी ने वीरवार को दक्षिणी कश्मीर बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से रोष प्रकट करते हुए हड़ताल करने के लिए कहा है। गिलानी की बंद की काल का समर्थन जेकेएलएफ चेयरमैन यासीन मलिक समेत लगभग सभी अलगाववादी नेताओं ने किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अलगाववादियों ने पाकिस्तान के पेशावर में टीटीपी द्वारा बच्चा विश्वविद्यालय पर किए गए हमले की भी निंदा की है।
आवामी इत्तेहाद पार्टी के अध्यक्ष इंजीनियर रशीद ने भी स्थानीय नागरिक की मौत पर रोष जताते हुए कहा कि वह भी वीरवार को पुलवामा पहुंचेंगे।