फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad will announce new party in Navratri

Azad in Jammu Kashmir: आजाद नई पार्टी का नवरात्र में करेंगे एलान, पंजीकरण के लिए तीन सदस्यीय कमेटी कर रही काम

Thu, 22 Sep 2022 01:58 AM IST
विमल शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 01:58 AM IST
सार

नई पार्टी के नियम और शर्तों को तय करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो दिल्ली में अपना काम युद्धस्तर पर कर रही है। इसमें सभी कानूनी पहलुओं से लेकर हर तरह की प्रक्रियागत नियमों पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप देने की तैयारी है। इसके बाद चुनाव आयोग में पंजीकृत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad will announce new party in Navratri
गुलाम नबी आजाद - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस को लगभग एक महीने पहले अलविदा कहने वाले कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद अपनी नई पार्टी के नाम का एलान नवरात्र में करेंगे। पहले सप्ताह में इसकी घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही पार्टी चुनाव आयोग में इसे पंजीकरण की कवायद शुरू करेगी। इसमें पार्टी का चुनाव निशान और झंडा भी शामिल होगा।

विज्ञापन


आजाद खेमे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नाम की घोषणा 26 या 27 सितंबर को हो सकती है। पार्टी के नाम पर मंथन कर उसे लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। कुछ और शुभचिंतकों से नाम पर चर्चा चल रही है। पार्टी का नाम और काम दोनों ही धर्मनिरपेक्ष छवि को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन


पार्टी के नियम और शर्तों को तय करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो दिल्ली में अपना काम युद्धस्तर पर कर रही है। इसमें सभी कानूनी पहलुओं से लेकर हर तरह की प्रक्रियागत नियमों पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दिल्ली में नाम की घोषणा के साथ ही संभव है कि पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के पदाधिकारियों की भी घोषणा हो। इसके बाद जिला व ब्लॉक स्तरीय कमेटियों का गठन होगा। नई पार्टी के गठन के बाद आजाद की जम्मू और श्रीनगर दोनों ही जगह आने की योजना है ताकि वे यहां स्थानीय स्तर पर भी पार्टी के नाम की घोषणा कर सकें।

साथ ही पार्टी के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर की अवाम को जोड़ा जा सके। उन्हें यह विश्वास दिलाया जा सके कि वह ही लोगों के सच्चे साथी हैं। आजाद के विश्वास पात्र पूर्व मंत्री जीएम सरूरी का कहना है कि पार्टी के नाम और जम्मू-कश्मीर इकाई की घोषणा जल्द होगी।

इसके बाद पूरी रफ्तार से पार्टी प्रदेश में लोगों के बीच जाकर काम करेगी और उनका विश्वास व भरोसा जीतने की कोशिश करेगी। आजाद के साथ अवाम का विश्वास और उम्मीदें जुड़ी हुईं हैं। इसलिए घर-घर पहुंचकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास होगा। 

पार्टी का रोडमैप तय

सूत्रों ने बताया कि नई पार्टी का रोडमैप तय है, जो यहां के अवाम की हक की लड़ाई लड़ेगी। इसमें राज्य का दर्जा बहाली और स्थानीय लोगों को जमीन व रोजगार का हक दिलाना, कश्मीरी पंडितों की घाटी में सम्मानजक घर वापसी का रास्ता खोलना और गरीब, किसान, युवा, महिलाओं के साथ ही समाज के अन्य तबके के चेहरे पर खुशहाली लाना है। पार्टी न तो किसी के साथ हाथ मिलाएगी और न ही किसी पार्टी में नई पार्टी का विलय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed