{"_id":"643da2d965689828b70ac406","slug":"ghulam-nabi-azad-said-dpap-will-reach-last-person-state-jammu-kashmir-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: डीपीएपी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, आजाद बोले- कार्यकर्ता सदस्यता अभियान करें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: डीपीएपी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, आजाद बोले- कार्यकर्ता सदस्यता अभियान करें तेज
Tue, 18 Apr 2023 01:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:19 AM IST
सार
आजाद ने कहा कि डीपीएपी एकमात्र पार्टी है जो सभी वर्गों और समुदायों को एक साथ लाने और जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के नेता और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को तेज करें। यह निर्देश डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को जम्मू में मध्य जोन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए।
विज्ञापन
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए रणनीति भी बनाई गई। उन्होंने कहा कि पार्टी में विश्वास करके बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचने में सफल हो रहे हैं, लेकिन अभी भी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की जरूरत है।
विज्ञापन
आजाद ने कहा कि डीपीएपी एकमात्र पार्टी है जो सभी वर्गों और समुदायों को एक साथ लाने और जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने की क्षमता रखती है। पार्टी की स्थापना जम्मू-कश्मीर के लोगों के बुनियादी अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए एक बुनियादी सिद्धांत के साथ की गई है और हम इसके लिए लड़ेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के सभी स्तरों पर योग्यता सुनिश्चित की जाए। महासचिव आरएस चिब ने ब्लाक समितियों का जल्द गठन करने के साथ प्रत्येक व्यक्ति को सदस्यता अभियान में शामिल करने को कहा। इस दौरान जीएम सरूरी, जुगल किशोर शर्मा, मजीद वानी, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।