फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad said BJP like people visit Kashmir, Central government cheated people

भाजपा जैसी सोच रखने वालों ने किया कश्मीर का दौरा, केंद्र ने सबकी आंखों में झोंकी धूल: आजाद

Fri, 17 Jan 2020 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad said BJP like people visit Kashmir, Central government cheated people
अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर देश दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। खासतौर पर पिछले डेढ़ वर्षों से जम्मू-कश्मीर में बर्बादी का आलम रहा है। जम्मू-कश्मीर की सच्चाई को अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप में जब लिखा गया तो इस असलियत को छिपाने के लिए भाजपा जैसी सोच रखने वाले चुनिंदा विदेशी सांसदों को यहां का दौरा करवाया गया।

विज्ञापन


इन सांसदों से सिविल सोसायटी, विपक्षी दलों, मीडिया, ट्रेड आदि के नुमाइंदों से मिलने नहीं दिया गया और अपनी कहानी को ही बेचा गया। भारत का पुराना मित्र है रूस उसको भी बयान देना पड़ा कि उसे जम्मू-कश्मीर के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।
विज्ञापन


एआईसीसी की महासचिव व जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी अंबिका सोनी के साथ गुरुवार को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे आजाद ने कहा कि पिछले छह माह से कुछ राजनीतिक नेताओं को दिल्ली बुलाया जा रहा है और उन्हें ट्वीट कर बोला जाता है कि तुम्हें जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार की क्या लाइन लेनी है। जम्मू-कश्मीर में पिछले छह माह में  व्यापार, उद्योग, ट्रांसपोर्ट, पर्यटन आदि क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं, करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है जो पिछले 70-72 साल में नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले की निष्पक्ष जांच हो- आजाद

आजाद ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के दो हिस्से बनाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने और राज्यपाल शासन लगाने से जम्मू-कश्मीर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जम्मू-कश्मीर के नेताओं को जेलों में बंद रखा गया है। नेकां, पीडीपी, कांग्रेस, पैंथर्स आदि विपक्षी दलों की राजनीतिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है। केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर भी बुरी तरह से असफल हुई है। देश की अर्थ व्यवस्था बिगड़ने के साथ बेरोजगारी बढ़ी है। डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले की निष्पक्ष जांच हो और इसमें संलिप्त सभी लोगों को सामने लाया जाए।

गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी ने दौरे के पहले दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की। एआईसीसी के पदाधिकारियों से मिलने के लिए कश्मीर से भी नेता पहुंचे थे। देर शाम तक समूह में बैठकों का दौर जारी था।

दोनों नेता शुक्रवार को नरवाल स्थित एक होटल में दोपहर पीसीसी (प्रदेश कार्यकारी समिति) के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश कांग्रेस के भविष्य में आधार को और मजबूत बनाने के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दोपहर बाद दोनों नेता दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed