फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ghulam nabi azad returned back from his visit from jammu kashmir to delhi

जम्मू-कश्मीर से लौटे कांग्रेस नेता आजाद ने बोला सरकार पर हमला, बोले-घाटी में हालात सामान्य नहीं

Tue, 01 Oct 2019 01:24 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 01 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghulam nabi azad returned back from his visit from jammu kashmir to delhi
गुलाम नबी आजाद - फोटो : फाइल, अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि सरकार द्वारा कश्मीर घाटी में पैदा की गई परिस्थितियों से वहां लोगों में डर का वातावरण है। घाटी में हालात सामान्य नहीं हैं। एक दिन पहले शाह ने कहा था कि कश्मीर घाटी में कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद हाल ही में जम्मू कश्मीर का दौरा कर लौटे आजाद ने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उनके दौरे के दौरान कई तरह के व्यवधान पैदा किए गए, उनसे मिलने-जुलने वालों पर नजर रखी गई, यहां तक कि वीडियो ग्राफी भी कराई गई। कहा कि केंद्र स्थानीय राज्य सरकार के माध्यम से लोगों का दमन कर रही है।
विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने केंद्र सरकार से मांग की कि दैनिक आय पर निर्भर लोगों को छह महीने के लिए मुफ्त खाद्य पदार्थ दिए जाएं, इंटरनेट व मोबाइल फोन की सेवाओं को बहाल किया जाए। परीक्षाएं स्थगित की जाएं तथा राजनीतिक नेताओं को रिहा किया जाए। बैंक से ऋण लेकर टैक्सियां खरीदने वालों को किस्तों की अदायगी में ब्याज दर में राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि वह एक रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को दे सकते हैं जिसमें उन लोगों का नाम सहित उल्लेख होगा जिन्होंने दौरे के दौरान अपनी पीड़ा से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद ने कहा बीडीसी चुनावों की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भाजपा के अलावा सभी राजनीतिक दलों के नेता बंद हैं। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में उनसे मिलने के इच्छुक कई लोगों को इस बात का डर नहीं था कि उन्हें बाद में पुलिस प्रताड़ना का सामना न करना पड़े। आरोप लगाया कि उन्हें श्रीनगर, अनंतनाग,  बारामुला और जम्मू के अपने छह दिवसीय दौरे के दौरान कई स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed