फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam nabi Azad launches new party in Jammu

Azad in Jammu: आजाद ने कहा- हमने खून पसीने से बनाई कांग्रेस, कंप्यूटर-ट्वीट और मैसेज से नहीं बनी पार्टी

Sun, 04 Sep 2022 01:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 01:09 PM IST
सार

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद जम्मू में जनसभा की। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। कहा कि वह थ्री इन वन हैं और नई पार्टी के नाम पर अभी फैसला नहीं लिया है। जम्मू-कश्मीर के लोग नाम और निशान तय करेंगे। मैं अपनी पार्टी को हिंदुस्तानी नाम दूंगा। 

विज्ञापन
Ghulam nabi Azad launches new party in Jammu
जम्मू में जनसभा को संबोधित करते गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने अपने नए राजनीतिक करिअर की जम्मू से शुरुआत कर दी है। उन्होंने रविवार को सैनिक फार्म में जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटाकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अपनी मजबूती का संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह किसी के लिए बुरा नहीं कहेंगे। नई पार्टी के नाम पर अभी फैसला नहीं लिया है। जम्मू-कश्मीर के लोग नाम और निशान तय करेंगे। मैं अपनी पार्टी को हिंदुस्तानी नाम दूंगा। पार्टी के मुख्य मुद्दे होंगे- पूर्ण राज्य का दर्जा, भूमि का अधिका और मूल निवासी को रोजगार की बहाली।

विज्ञापन

Ghulam nabi Azad launches new party in Jammu
गुलाब नबी आजाद के कार्यक्रम स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में आजाद ने कहा कि मेरे दिल की धड़कनों में जम्मू कश्मीर की पूरी जनता बसती है। 53 साल कांग्रेस की सेवा करने के दौरान कई ओहदें पर रहा। इसमें मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक शामिल हैं। अब मैं कुछ नहीं हूं सिर्फ इंसान हूं। सभी को पता है कि मेरा मजहब इस्लाम है। मेरे कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ी संख्या में प्रदेश के लोगों ने पार्टी से इस्तीफे दिए और सहयोग दिया। आप सभी लोगों के संदेश पढ़ने में मुझे एक साल लगेगा। इसके लिए सभी का आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायक भी उनके साथ इसी मंच पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस हमने खून पसीने से बनाई 

कांग्रेस के लोग अब सिर्फ बसों में जेल जाते हैं, वे डीजीपी, कमिश्नरों को बुलाते हैं, अपना नाम लिखवाते हैं और एक घंटे के भीतर चले जाते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस विकसित नहीं हो पाई है। कांग्रेस हमने खून पसीने से बनाई है। यह कंप्यूटर-ट्वीट और मैसेज से नहीं बनी है। कांग्रेस नई पार्टी के एलान से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि मैं किसी का बुरा नहीं चाहूंगा, मेरे लिए सभी बराबर हैं। 

  • आजाद ने कहा कि कांग्रेस हमने अपने खून-पसीने से बनाई है। जो हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी पहुंच केवल ट्वीट, एसएमएस और कम्प्यूटर तक है। वो डिबेट में खुश रहें, उन्हें वही नसीब हो। हम बुजुर्गों, किसानों के साथ ठीक हैं। उन्हें उनकी शहंशाही मुबारक। तंज कसते हुए आजाद ने कहा कि अल्लाह हमें जमीन नसीब करें और उन्हें ट्वीट नसीब करें।
विज्ञापन

किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया 

आजाद ने कहा कि उन्होंने पद में रहने के दौरान किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया। अमरनाथ यात्रा जाने वालों के लिए भगवती नगर में चार मंजिला भवन तैयार करवाया। जो रिकॉर्ड तीन महीने में तैयार हुआ। हज यात्रा हाउस में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाईं। देश भर में छह एम्स तैयार करवाए, जो दूसरी हुकूमत नहीं कर पाई। प्रदेश में गोल्फ कोर्स तैयार करवाया। हरि पार्क बनाया, जनाना पार्क बनाया, पार्क तहसीलें और पुल बनवाए। 

इंदिरा गांधी से जुड़ा और जेल का किस्सा बताया

आजाद ने कहा कि जब 20 दिसंबर 1988 को इंदिरा गांधी को संसद से बर्खास्त कर तिहाड़ जेल ले गए। मैंने जनरल सेक्रेटरी के नाते 5000 यूथ कांग्रेस एकत्र कर जुलूस निकाला। इसके बाद हम सबको गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। संघर्ष को याद करते हुए आजाद ने कहा कि इंदिरा गांधी को सात दिन में छोड़ा लेकिन हम नहीं छूटे। हमने जमानत नहीं करवाई। जेल में सीमेंट का फर्श पर सोना पकड़ा था। जनवरी के महीने में एक कंबल बिछाने और आधा ओढ़ने के लिए मिलता था। खाने के लिए दो चपाती और एक दाल मिलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed