फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad and Vishwamurti Shastri will get Padma honor today President Ram Nath Kovind will honor him

जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद व प्रो. शास्त्री को आज मिलेगा पद्म सम्मान, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे सम्मानित

Mon, 21 Mar 2022 01:49 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/जम्मू Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 01:49 AM IST
सार

राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई सूचना में कहा गया है कि शाम पांच बजे दरबार हॉल में गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के निवासी प्रोफेसर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान रणबीर कैंपस जम्मू में 2006-2011 के दौरान प्राचार्य रहे।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad and Vishwamurti Shastri will get Padma honor today President Ram Nath Kovind will honor him
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद और संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में कई हस्तियों को पुरस्कार दिया जाएगा। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने आजाद को पद्म भूषण व संस्कृत के उत्थान के लिए प्रोफेसर शास्त्री के कार्य को देखते हुए पद्मश्री देने का एलान किया था।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई सूचना में कहा गया है कि शाम पांच बजे दरबार हॉल में गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के निवासी प्रोफेसर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान रणबीर कैंपस जम्मू में 2006-2011 के दौरान प्राचार्य रहे। साल 2011 के बाद वे मनोनीत चांसलर भी रहे। 
विज्ञापन


वे संस्कृत पर आठ ग्रंथ लिख चुके हैं। अभी दो प्रकाशन के अधीन हैं। साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित होने वाले प्रोफेसर शास्त्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल चरण पादुका कटड़ा के निदेशक भी रहे हैं। वे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य भी हैं। इनके प्रवचन नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी दरबार से प्रसारित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




संस्कृत को बढ़ावा देने पर प्रोफेसर शास्त्री को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
26 जनवरी की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने संस्कृत के उत्थान के लिए प्रोफेसर शास्त्री के कार्य को देखते हुए पद्मश्री देने का एलान किया था। राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई सूचना में कहा गया है कि शाम पांच बजे दरबार हाल में गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के निवासी प्रोफेसर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान रणबीर कैंपस जम्मू में 2006-2011 के दौरान प्राचार्य रहे। साल 2011 के बाद वे मनोनीत चांसलर भी रहे। वह संस्कृत पर आठ ग्रंथ लिख चुके हैं। अभी दो  प्रकाशन के अधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed