फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   General house meeting

Jammu News: नपा की बैठक में उठा बस स्टैंड पर डंप कूड़े का मुद्दा पार्षद बोले-लोग परेशान, जल्द निकालें समाधान

विज्ञापन
General house meeting
--कहा-रोजाना डंप से नहीं उठाया जा रहा कूड़ा, नालों की भी नहीं हो रही सफाई
विज्ञापन

-नपा का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद राजनी बाला ने पार्षदों से की पहली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नगर पालिका का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद खंड विकास अधिकारी सुचेतगढ़ राजनी बाला ने शनिवार को नपा अध्यक्ष, पार्षद और व्यापार मंडल के साथ पहली बैठक की। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की गई। पार्षदों ने कस्बे के बस स्टैंड पर डंप किए जा रहे कूड़े सहित अन्य जनहित मुद्दे उठाए व समाधान की मांग की।
पार्षदों ने कहा कि शहर के मुख्य बस स्टैंड पर गंदगी के अंबार लगे हैं। यहां इकट्ठा किया जा रहा कूड़ा कई दिन बाद सांबा में शिफ्ट किया जाता है। बदबू के चलते राहगीरों का बस स्टैंड से निकलना मुश्किल है। समस्या का जल्द समाधान किया जाए। इस पर कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि कस्बे से बाहर सरकारी जमीन पर खुदाई कर कूड़े को डंप किया जा सकता है। वहीं, नपा अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि जब तक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रोजेक्ट तैयार नहीं हो जाता, तब तक कूड़ा सांबा में ही शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्षदों ने आरोप लगाया कि जेसीबी मनमर्जी से चलाई जा रही है। सेनेटरी इंस्पेक्टर को कहने के बावजूद उनके वार्ड में जेसीबी से नालों की सफाई नहीं की जा रही है। यदि जेसीबी वार्ड में लगाई भी जाती है तो 10 मिनट में ही वापस बुला ली जाती है। जेसीबी निजी कार्यों के लिए भी इस्तेमाल हो रही है, जो गलत है। कार्यकारी अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रविवार को बाजार सख्ती से बंद कराने की मांग
व्यापार मंडल के सदस्यों ने कार्यकारी अधिकारी को बताया कि हर रविवार को बाजार बंद रखने का सरकारी फरमान है। इसके बावजूद कई दुकानदार दुकानें खोल रहे हैं। इससे दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों का छुट्टी का अधिकार खत्म हो रहा है। इससे श्रमिक परेशान हैं। श्रम विभाग का भी इस पर ध्यान नहीं है। इसलिए हर रविवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। दुकान खुलने पर सीज कर जुर्माना किया जाना चाहिए।

बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए : व्यापार मंडल
व्यापार मंडल प्रधान कैलाश चंद्र सैनी ने बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय न होने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ता है। जल्द समस्या का समाधान किया जाए। कार्यकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द प्रस्ताव बनाकर सार्वजनिक शौचालय बना दिया जाएगा। इस मौके पर नपा उपाध्यक्ष श्याम लाल भगत, पार्षद कैलाश चंद्र सैनी, यशपाल सैनी, जीतराज सैनी, नरेश कुमार, सिंपल भगत, विजय, व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी कुलदीप गुप्ता, वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश सैनी आदि मौजूद थे।

आज चलाया जाएगा सफाई अभियान
कार्यकारी अधिकारी रजनी बाला ने कहा कि गांधी जयंती को लेकर रविवार को 10 से 11 बजे तक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र अरनिया से दफ्तर जिलेदार तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। पार्षदों और व्यापार मंडल सदस्यों से अपील है कि वे इसमें शामिल हों। सफाई अभियान 2 अक्तूबर को भी चलेगा। पार्षदों ने कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को भी सफाई अभियान में जोड़ने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed