फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   general house

भाजपा और निर्दलीय पार्षदों में डेढ़ घंटा नोक-झोंक

विज्ञापन
general house
जम्मू। नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक में भ्रष्ट खिलाफवर्जी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर निर्दलीय और भाजपा पार्षदों में तीखी नोक-झोंक हुई। जो करीब डेढ़ घंटा चली।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे बैठक शुरू हुई तो मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने पार्षदों को अपने-अपने प्रश्न रखने को कहा। वार्ड 19 के पार्षद अमित गुप्ता ने सबसे पहले पिछली बैठक में वार्ड नंबर 23 के पार्षद पवन सिंह द्वारा उठाए गए भ्रष्ट खिलाफवर्जी अधिकारियों पर कार्रवाई का मसला उठाया। इस पर विरोध इतना बढ़ गया कि निर्दलीय पार्षदों और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आजाद पार्षद गौरव चोपड़ा ने भाजपा पार्षद पवन सिंह पर हाउस को गुमराह करने तक का आरोप लगा दिया। इस पर पवन सिंह पर सफाई देने का भी दबाव बनाया गया। मेयर चुप रहने को बोलते रहे मगर आजाद पार्षदों ने एक नहीं मानी।
विज्ञापन

11.30 बजे पार्षद पवन सिंह ने मसले पर सफाई देते हुए मेयर को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि मेयर इस मसले पर बोले कि क्या कार्रवाई की गई है। मेयर के चुप रहने पर निर्दलीय पार्षदों जगदीश, गौरव चोपड़ा, द्वारका चौधरी व अन्य ने फिर से विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं भाजपा पार्षदों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भ्रष्टाचार पर घेरा। आजाद पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम खराब करने का आरोप भाजपा पार्षदों पर लगाया। पार्षद पवन सिंह द्वारा जवाब न देने पर आजाद पार्षद उन्हें बैठक से बाहर जाने को बोलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने अटैच करने बारे बताया तो शांत हुए
करीब 12.30 बजे विरोध ज्यादा बढने़ पर मेयर ने पार्षद अमित गुप्ता को बाहर जाने के लिए कहा। वहीं, बाद में आयुक्त पंकज मंगोत्रा ने भ्रष्ट खिलाफवर्जी दो अधिकारियों को विभाग के साथ अटैच करने की जानकारी दी। इसके बाद कहीं जाकर विरोध थमा। इसके बाद पार्षद शांत होकर बैठ गए। हाउस की कार्रवाई शुरू होने के बाद पांच से छह प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है। इसके अलावा 22 पार्षदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी हाउस में दिए गए। कुछ सवालों के जवाब पर कार्रवाई करते हुए इन्हें पास भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed