{"_id":"3a7a1cf7856bc65ebf6e707da0eca85f","slug":"general-dalbir-singh-in-ladakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से पहले लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख जनरल दलबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से पहले लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख जनरल दलबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 11 Aug 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंच गए हैं। उनका दौरा 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख आगमन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। वह प्रधानमंत्री के लेह पहुंचने पर उनका स्वागत भी करेंगे। सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद उनका राज्य का यह पहला दौरा है।
विज्ञापन
लेह एयरपोर्ट पर 14 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी ने जनरल का स्वागत किया। उत्तरी कमान के प्रमुख तथा अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने राज्य की सुरक्षा स्थिति के संबंध में बातचीत की और कुछ अहम जानकारियां भी हासिल की।
विज्ञापन
उन्होंने लद्दाख संभाग की सुरक्षा स्थिति तथा सेना द्वारा वहां शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने वहां तैनात जवानों को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के बारे में भी अधिकारियों से पूछा। इसके बाद सेना प्रमुख ने सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया।
विज्ञापन
सियाचिन वार मेमोरियल पहुंच सेना प्रमुख ने उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने सरहद की सुरक्षा में अपने जान की कुर्बानी कर दी। सियाचिन बेस कैंप में जवानों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने दुर्गम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए उनकी तारीफ की।
उन्होंने कुछ सैनिकों से भी बात की। सेना प्रमुख का पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्थापित कुछ अग्रिम चौकियों का भी दौरा करने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को लद्दाख के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनके सियाचिन जाने की भी संभावना है।
सेना प्रमुख के लद्दाख दौरे को प्रधानमंत्री के लद्दाख आगमन के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की यात्रा से पूर्व सीमा की सुरक्षा स्थिति की जानकारी हासिल करने के लिए ही वह लेह दौरे पर आए हैं।