फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   general budget

आम बजट : रेल, उद्योग, विद्युत पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
general budget
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए हो सकती हैं नई घोषणाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को पेश किए जा रहे आम बजट में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को निखारने के लिए अधिक धन आवंटित होने की उम्मीद है। इसमें विकास, रोजगार, युवा, उद्योग, पर्यटन आदि प्रमुख क्षेत्रों के लिए नई घोषणाएं की जा सकती हैं। नई केंद्रीयकृत योजनाएं सौगात में मिल सकती है। केंद्रीय करों का विस्तार हो सकता है। छह साल बाद जम्मू-कश्मीर में सरकार बनने से इस बार मार्च में प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा।
---
औद्योगिक पैकेज के 75000 करोड़ रुपये के विस्तार की उम्मीद
केंद्रीय बजट शेयर में जम्मू कश्मीर में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा 28400 करोड़ रुपये के केंद्रीयकृत औद्योगिक पैकेज का विस्तार की घोषणा की जा सकती है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहले ही निवेशकों की मांग पर औद्योगिक पैकेज का 75000 करोड़ रुपये का विस्तार करने की मांग कर चुके हैं। अगर इसकी घोषणा होती है तो मौजूदा औद्योगिक इकाइयों को भी प्रोत्साहन बढ़ेगा।
विज्ञापन

----
रेल मंडल के लिए विशेष पैकेज मिल सकता है
जम्मू रेल डिवीजन का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल उद्घाटन किया था। इसके निर्माण के लिए विशेष बजट पैकेज की घोषणा हो सकती है। रोजगार सृजन के लिए मदर इंडस्ट्री की भी मांग की जा रही है। रेलवे कुलियों की लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी का दर्जा देने की मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी औद्योगिक इकाइयों के विकास के लिए जम्मू में मदर इंडस्ट्री स्थापित की जाए। जिसमें रेलवे कोच का निर्माण, कोच की रिपेयर, रक्षा आदि शामिल हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर के केंद्रीयकृत औद्योगिक पैकेज का विस्तार किया जाए। स्टार्टअप के लिए विशेष पैकेज जारी किया जाए। एमएसएमई की ओर से व्यापारी के बीच 45 दिन के भीतर भुगतान को सुनिश्चित बनाया जाए। पर्यटकों को रोकने के लिए देश के प्रतिष्ठित पर्यटन परियोजनाओं की तर्ज पर जम्मू में नई परियोजनाएं लाई जाएं।
अरुण गुप्ता, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री, जम्मू
-------
केंद्रीय औद्योगिक पैकेज का विस्तार करके तैयार 300 निवेशकों का पंजीकरण किया जाए। मध्यम वर्ग और बिजनेस क्लास में आयकर छूट में राहत दी जाए। औद्योगिक एस्टेट के विकास के लिए विशेष राशि जारी की जाए। मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के टर्नओवर और जीएसटी प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए विशेष राशि दी जाए।

ललित महाजन, चेयरमैन, फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज, जम्मू
----------
केंद्रीय बजट में जम्मू कश्मीर को विशेष बजट मंजूर किया जाए। नए वेयर हाउस के निर्माण के लिए विशेष राशि जारी की जाए।शिक्षा, चिकित्सा, खेलों के विस्तार के लिए अतिरिक्त राशि जारी की जाए। जम्मू में सुस्त पर्यटन परियोजनाओं को गति देने के साथ नई परियोजनाएं लाई जाएं
दीपक गुप्ता, अध्यक्ष, ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस
-----
पिछले पांच वर्षों में आवंटित बजट, करोड़ में)

वित्तीय वर्ष जम्मू कश्मीर लद्दाख
2020-21 30757 5958
2021-22 30757 5958
2022-23 35581.44 5958
2023-24 35581.44 5958
2024-25 37277.74 5958
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed