फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   garbage problem

Jammu News: विजयपुर में कचरे के ढेर, जनता परेशान

विज्ञापन
garbage problem
लोगों की गंदगी को जल्द हटाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में सफाई कर्मचारी भी तैनात हैं। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था चरमराई है। पंकज शर्मा, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, थोडूराम आदि ने बताया कि कस्बे में कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हैं। इससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों से मांग की कि गंदगी के ढेर जल्द उठाए जाएं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी बाजार में ही सफाई करते हैं और आसपास के इलाकों में सफाई नहीं की जा रही। लोगों ने नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी से मांग की कि सफाई कर्मचारियों को सभी जगह सफाई करने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed