{"_id":"61f05fe60c8db567e474cba2","slug":"gantantra-diwas-jammu-city-news-jmu2526065163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में जम्मू शहर, चप्पे-चप्पे पर जवानों का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में जम्मू शहर, चप्पे-चप्पे पर जवानों का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गणतंत्र दिवस से पूर्व शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर जवानों का पहरा है। पूरे शहर को अभेद्य किले के रूप में तबदील कर दिया गया है। जगह-जगह लगाए गए नाकों से गहन पूछताछ और जांच के बाद ही लोगों और वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। रात को ड्रोन की मदद से चौकसी रखी जा रही है। एलओसी और आईबी से शहर की ओर आने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह एमए स्टेडियम में होगा। आतंकी घुसपैठ के इनपुट मिलने के बाद शहर को अभेद्य किले में तबदील किया गया है। अन्य दिनों के मुकाबले मंगलवार को बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई। प्रसिद्ध मंदिरों के बाहर भी सुरक्षा चुस्त दुरुस्त की गई है। नाकों पर हर रोज की तरह सख्ती रही है। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी गई। लोगों से पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया है। शहर में आने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। तवी नदी पर बने पुलों भी सुरक्षा बढ़ा दी है। तवी के दूसरे और तीसरे पुल में अतिरिक्त नाके मंगलवार को लगाए गए हैं।
शाम के समय ड्रोन के माध्यम से नजर रखी गई। शहर में होने वाली घटनाओं पर भी नजर रखी जा रही है। एमए स्टेडियम के बाहर सुरक्षा कड़ी है। बिना कारण खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से नजर रख रही है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में सख्ती रही।