J&K: राजोरी में गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से गुस्साए परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। बाजार भी बंद रखा गया। हिंदू संगठनों के लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। परिवार वालों की मांग पर शव का दो बार पोस्टमार्टम किया गया। इस मामले में जांच के लिए सिट का गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार मूलत: कोटरंका सब डिवीजन निवासी एक परिवार कोटरंका के मुख्य बाजार में किराए पर रहता है। वीरवार की सुबह जब बड़ी देर तक उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसका शव अनस नदी पर बने पुल के नीचे मिला। पुल घर से थोड़ी ही दूरी पर है।
मृतक का दो बार किया गया पोस्टमार्टम
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रात को पढ़ते-पढ़ते सो गई थी। तड़के सुबह वह शौचालय के लिए घर से बाहर निकली तो वापस नहीं आई। उन्होंने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस गैंगरेप व हत्या के मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला बना रही है।
उन्होंने कोटरंका के सरकारी अस्पताल के डाक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विश्वास नहीं किया व दोबारा से पोस्टमार्टम की मांग की। तहसीलदार कोटरंका द्वारा डीसी से संपर्क करने के बाद जिला अस्पताल से डाक्टरों के विशेष बोर्ड ने कोटरंका पहुंचकर दोबारा से पोस्टमार्टम किया। उसके बाद भी परिजन नहीं माने व मृतका के दिमाग का सीटी स्कैन करवाने की जिद पर अड़े रहे।
कोटरंका से शव को जिला अस्पताल ला कर सीटी स्कैन हुआ। एएसपी राजोरी ताहिर सलीम खान ने कहा कि मृतका के परिजनों के बयान कोर्ट में आरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज होंगे। वह कोर्ट में बयान के दौरान जिन लोगों के नाम बताएंगे, उन्हें तत्काल गिरफतार कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।