फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ganesh chaturthi, religious

Jammu News: गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार, गांधीनगर में विराजेंगे 16 फीट ऊंचे बप्पा

विज्ञापन
ganesh chaturthi, religious
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिले में गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारी शुरू है। मूर्तिकार प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हैं। गोल मार्केट में सबसे ऊंची 16 फुट की प्रतिमा स्थापित होगी, जो महाराष्ट्र से आई है। मूर्तिकार ने दो से नौ फुट तक की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं तैयार की हैं क्योंकि इनकी सबसे ज्यादा मांग है। इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है। शहर में तैयार हो रही या बन चुकी अधिकांश मूर्तियां पीओपी की हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कलाकारों के अनुसार सहायक सामग्री के दाम में वृद्धि होने से प्रतिमा की कीमत इस साल आठ से 10 फीसदी बढ़ गई है। नौ फुट की प्रतिमा 25 हजार तो आठ फुट की 15 हजार तक मिल रही है। छोटे आकार की मूर्तियां 100 से 5 हजार रुपये तक बिक रही हैं। राजस्थान के सिरोही जिले के मूर्तिकार विक्की बताते हैं- परिवार के साथ जम्मू में पांच साल से मूर्तियां बना रहे हैं। मांग के चलते पांच महीने पहले ही काम शुरू कर लिया था। उधमपुर, अखनूर, आरएसपुरा, बिश्नाह सहित अन्य क्षेत्रों से पांच से नौ फुट तक की प्रतिमा के ऑर्डर मिले हैं। अगले तीन दिन काफी भीड़ रहेगी। तालाब तिल्लो में कारीगर राजू ने कहा कि मांग न ज्यादा न ही कम है। छह महीने पहले ही तैयारियां शुरू कर ली थी।

रोक के बाद भी पीओपी का इस्तेमाल
पर्यावरण को नुकसान न हो इसके लिए पीओपी से बनी प्रतिमा पर रोक लगाई जाती है, लेकिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिक रही अधिकांश प्रतिमाएं पीओपी की हैं। पीओपी से बनाई मूर्ति में रंग का इस्तेमाल किया जाता है। मूर्तिकारों का कहना कि ये वाटर रंग होता है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं, इस बार भी गोल मार्केट में दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जाएगा। बप्पा की 16 फुट ऊंची प्रतिभा स्थापित की जाएगी। महंत संजयदास गणपत्य ने कहा कि महाराष्ट्र से प्रतिमा लाए हैं। कार्यक्रम 19 से 28 सितंबर तक चलेगा। मंगलवार को सुबह दस बजे मूर्ति की स्थापना होगी। प्रतिदिन रात आठ से 11 बजे तक श्री गणेश लीला और भजन संध्या व पुराण कथा होगी। 27 सितंबर को श्री गणेश यज्ञ पूर्णाहुति दी जाएगी। 28 सितंबर को मूर्ति विसर्जन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed