फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ganesh chaturthi festival in jammu

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा मंदिरों का शहर

Sat, 30 Aug 2014 12:38 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi festival in jammu

मंदिरों का शहर जम्मू शुक्रवार को गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति... के जयकारों से गूंज उठा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाए जाने वाले गणेश महोत्सव की धूम शहर के विभिन्न स्थानों में देखने को मिली।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड के पंडाल और पुराने शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सराजा ढक्की में होने वाले विशेष आयोजन में अच्छी खासी रौनक रही। दोनों जगह सुबह ही भक्तों की भीड़ जुट गई, जो गणपति महाराज की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए पूजा में खास तौर पर शामिल होने के लिए आए।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में गणेश महोत्सव की शुरुआत से पहले शंख और ढोल नगाड़ों की थाप के साथ कलश यात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना और हवन करने के बाद दोपहर पौने तीन बजे के करीब भगवान गणेश की प्रतिमा की विशेष आरती के साथ ही गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। यहां बारह फीट के करीब मूर्ति को स्थापित किया गया। वहीं सराजा ढक्की स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी जय महाराष्ट्र गणेश मंडल की ओर से साढे़ पांच फीट की मूर्ति को स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।

मंगलमूर्ति का आशीर्वाद लिया

ganesh chaturthi festival in jammu

दोनों स्थलों में भगवान गणेश के पंडाल में विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है। इससे रात में भगवान गणेश की प्रतिमा और भी खूबसूरत लगी।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणेश महोत्सव में दोपहर के समय में स्कूल-कालेजों में छुट्टी होने के बाद काफी संख्या में विद्यार्थियों ने पंडाल में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

छोटे बच्चे भी अपने दादा दादी के साथ पंडाल में पहुंचकर गणेश की प्रतिमा को देखने के लिए बेहद आतुर दिखे। गणेश महोत्सव के पहले दिन शाम को लोगों की भीड़ जुटी। लोग अपने परिवार जनों के साथ पंडाल में पहुंचे और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed