फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gandhi statue is prison in archaeological Museum for 21 months

21 माह से पुरातत्व संग्रहालय में कैद हैं बापू

Tue, 29 Sep 2015 10:53 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
gandhi statue is prison in archaeological Museum for 21 months

पिछले 21 माह से बापू एक कमरे में कैद हैं। उन्हें लाल रंग के एक कपड़े में टेबल पर लपेट कर रखा गया है। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले इस महान शख्सियत को दो अक्तूबर को याद किया जाएगा। लेकिन इस बार भी गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से दीवान-ए-आम मुबारक मंडी अछूता रहेगा।

विज्ञापन


मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान चबूतरे से बापू की प्रतिमा को करीब दो साल पहले उठाकर अभिलेखागार पुरातत्व संग्रहालय विभाग के एक कमरे में रखा था, जो आज भी खुद के दोबारा वहां स्थापित होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


मुबारक मंडी के चबूतरे (थड़े) पर गांधी जयंती पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से बापू को याद किया जाता था। लेकिन जनवरी 2014 से इस पर लगाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब चबूतरे के जीर्णोद्धार के लिए उसे तोड़कर बापू की प्रतिमा को उक्त विभाग के एक कमरे में रखवा दिया गया। लेकिन उसके कुछ माह बाद चबूतरे का निर्माण भी रुकवा दिया गया और बापू की प्रतिमा को दोबारा वहां स्थापित करने के लिए सिर्फ इंतजार ही होता रहा है।

मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार का कार्य वर्ष 2008 में शुरू

gandhi statue is prison in archaeological Museum for 21 months

 मुबारक मंडी जम्मू हेरिटेज सोसायटी की देखरेख में मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार का कार्य वर्ष 2008 में शुरू किया गया था। इसमें विभिन्न सेक्शनों में 25 रिपोर्ट तैयार की गईं। तब पूरे प्रोजेक्ट की प्रस्तावित राशि 239 करोड़ रुपये रखी गई।

लेकिन लेटलतीफी के चलते आज यह राशि कई गुणा बढ़ गई है। इसमें चबूतरे का भी एक प्रोजेक्ट शामिल था। आज चबूतरे पर बापू की प्रतिमा वाला स्थल टूटे होने के कारण खंडर में बदल गया है। मौजूदा समय में रायल कोर्ट में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है।

एसएसआई के पाइप लाइन में है प्रोजेक्ट--
मुबारक मंडी जम्मू हेरिटेज सोसायटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोहित खजूरिया के अनुसार मुबारक मंडी के चबूतरे के जीर्णोद्धार का प्रोजेक्ट एएसआई के पाइप लाइन में है। उम्मीद है इस पर शीघ्र काम शुरू किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को सम्मान के साथ रखा गया है। चबूतरे का निर्माण होने पर उसे दोबारा स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed