{"_id":"69066878993e3d26ec03fc6d","slug":"gandherbal-farmers-angry-chewa-river-enchrochment-srinagar-news-c-10-jmu1052-752059-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसानों ने चेवा नहर पर अवैध अतिक्रमण पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसानों ने चेवा नहर पर अवैध अतिक्रमण पर जताया रोष
विज्ञापन
गांदरबल की कोहिस्तान कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण। संवाद
गांदरबल। कोहिस्तान कॉलोनी सफापोरा के किसानों ने चेवा नहर पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण पर शनिवार को रोष जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के दरवाजे खटखटाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
किसान अब्दुल रशीद जान ने कहा कि नहर पर एक स्थानीय व्यक्ति ने अतिक्रमण किया है जिसकी उच्च अधिकारियों तक आसान पहुंच है इसलिए संबंधित विभाग अतिक्रमण हटाने में असहाय है। मोहम्मद अब्दुल्ला भट ने कहा कि हमने न्याय के लिए लगभग हर विभाग से संपर्क किया लेकिन किसी ने भी प्रभावित क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं का समाधान करने की जहमत नहीं उठाई।
किसान बशीर अहमद वानी ने चेवा नहर पर अवैध अतिक्रमण पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित विभाग अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिन्होंने हमारा जीवन नरक बना दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता नदीम मट्टो ने आश्वासन दिया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी। संवाद