फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ganderbal news

Jammu News: गांदरबल में बीहमा के पास श्रीनगर-लेह हाईवे को बना दिया कचरा डंपिंग यार्ड

विज्ञापन
ganderbal news
गांदरबल। नगर परिषद (एमसी) गांदरबल विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र किए गए कचरे को बीहमा के पास श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंक रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे वह जगह पूर्ण डंपिंग यार्ड में बदल गई है।
विज्ञापन

बीहामा के गुलाम हसन पारा ने कहा, इस क्षेत्र से गुजरने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी हैं। डंपिंग यार्ड वास्तव में एक खराब तस्वीर पेश करता है। उन्होंने कहा कि डंपिंग यार्ड में कुत्तों और अन्य जानवरों का इकट्ठ रहता है, जिससे पैदल यात्रियों के लिए वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों किया गया। इसे कहीं और स्थानांतरित करने की ज़रूरत है और यह सुनिश्चित करना होगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे का स्थान साफ़ रहे।
विज्ञापन

एक अन्य निवासी निसार अहमद खान ने कहा कि लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन के अधिकारी, जो सोनमर्ग और अन्य स्थानों पर जाने के लिए रोजाना सड़क से गुजरते हैं, लेकिन उन्हें कचरे के ढेर नहीं दिखते। हमारी मांग है कि कूड़े को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए ताकि लोगों को दुर्गंध से राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद गांदरबल के कार्यकारी अधिकारी मिर्जा आसिफ अली बेग ने आश्वासन दिया कि कचरा जल्द ही हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में सेंट्रल मार्केट गांदरबल में आग लग गई थी और हमें सारा मलबा डंप करना पड़ा क्योंकि इसे अलग करना मुश्किल था। उन्होंने दावा किया, जल्द ही हाईवे से कूड़ा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed