फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   G20 meeting: Jammu Kashmir police and traffic department officers camped valley

जी 20 बैठक: जम्मू-कश्मीर पुलिस व यातायात विभाग के अफसरों ने घाटी में डाला डेरा, सभी चौराहों पर अधिकारी तैनात

Thu, 18 May 2023 06:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 06:18 PM IST
सार

सूत्रों की मानें तो पुलिस और यातायात पुलिस के तमाम बड़े अफसर कश्मीर में कैंप कर रहे हैं। पुलिस अफसरों की तरफ से उच्च स्तर पर पल पल की जानकारी दी जा रही है। जम्मू में यातायात पुलिस के अधिकतर डीटीआई कश्मीर भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
G20 meeting: Jammu Kashmir police and traffic department officers camped valley
लाल चौक पर तैनात कमांडो - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर में होने जा रही जी20 की बैठक से पहले पुलिस ने कश्मीर में पूरी ताकत लगा दी है। कश्मीर के अलावा पहले से ही जम्मू के बड़े स्तर पर पुलिस अफसरों को कश्मीर भेजा गया है। अब यातायात पुलिस के भी इंस्पेक्टर से लेकर अन्य स्तर के अफसरों को कश्मीर भेजा गया है, ताकि वहां की यातायात व्यवस्था को सरल बनाया जा सके।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलिस और यातायात पुलिस के तमाम बड़े अफसर कश्मीर में कैंप कर रहे हैं। पुलिस अफसरों की तरफ से उच्च स्तर पर पल पल की जानकारी दी जा रही है। जम्मू में यातायात पुलिस के अधिकतर डीटीआई कश्मीर भेजे गए हैं, जो श्रीनगर से लेकर हाईवे तक यातायात व्यवस्था में लगाए गए हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर में डीटीआई तैनात किए गए हैं। पूरे श्रीनगर शहर में यह डीटीआई स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यातायात को सरल बनाने में लगे हुए हैं, ताकि जी 20 में आने वालों की मूवमेंट किसी तरह की बाधा न पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सज रहा शहर

श्रीनगर। जी 20 बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच कल्चरल अकादमी श्रीनगर शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। उधर, अतिथियों के स्वागत के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

सड़कों की मरम्मत का काम भी तेजी से जारी है। पर्यटन विभाग ने इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए कई अन्य जरूरी इंतजाम किए हैं। पहली बार श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एसकेआईसीसी तक बंकरों को बाहर से सजाने का काम भी किया जा रहा है।

इससे पहले सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक ( एडीजीपी) कश्मीर क्षेत्र विजय कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर फील्ड अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि जी 20 बैठक से पहले मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की जाए।


संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने पर भी जोर दिया था। आयोजन से कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा और यहां के पर्यटन क्षेत्र को नया आयाम देने की कोशिश है। पर्यटन क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस साल भी रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के कश्मीर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed