{"_id":"94febbffeae3a5dfd2e5bc70ec010ce7","slug":"fury-in-akhnoor-due-to-firing-range-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर में फायरिंग रेंज के नोटिस से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर में फायरिंग रेंज के नोटिस से रोष
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 29 Feb 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के लिए क्षेत्र में फायरिंग रेंज बनाने और आर्टिलरी प्रैक्टिस के लिए निकाले गए नोटिस से बनी हड़कंप की स्थिति के बीच रविवार को क्षेत्र के कई पंचायतों और कसबों में बैठक और सभाओं का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस नोटिस को वापस लेने की मांग की है। सभी का कहना है कि अगर इस नोटिस को वापस नहीं लिया जाता है, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके विरोध में लामबंद ग्रामीणों की तरफ से आज प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य गृह विभाग की तरफ से सेना के लिए क्षेत्र में फायरिंग रेंज और आर्टिलरी प्रैक्टिस बनाने के लिए 140 गांवों के कई एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इसके लिए नोटिस निकाली गई थी, जिस पर लोगों से दो महीने में आपत्ति मांगी गई थी।
विज्ञापन
नोटिस के अनुसार अखनूर, खौड़, चौकी चौहरा, का 70 से 80 प्रतिशत भूमि बनने वाली फायरिंग रेंज में आ सकती है। अखनूर विधानसभा के विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि फायरिंग रेंज बनाने मामले पर आपत्ति दर्ज करा दी गई है।