फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   full of confidence in bjp formed a government in jammu and kashmir

सरकार गठन पर विश्वास से लबरेज भाजपा

Tue, 30 Dec 2014 11:13 PM IST
सरकार गठन पर विश्वास से लबरेज भाजपा
सरकार गठन पर विश्वास से लबरेज भाजपा Updated Tue, 30 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
full of confidence in bjp formed a government in jammu and kashmir

विधानसभा चुनाव नतीजों के आठवें दिन भी जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर भले ही तस्वीर साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सरकार गठन पर भाजपा विश्वास से लबरेज है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा हों या फिर अन्य नेता, उनका दावा है कि भाजपा के बिना जम्मू कश्मीर में सरकार नहीं बनेगी। अगर बनी तो मतदाताओं के साथ यह धोखा होगा। वहीं सीटों के मामले में नंबर एक पार्टी पीडीपी फिलहाल सरकार गठन के मामले में मौन है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर पार्टी ने विकल्प खुले रखे हैं। पीडीपी के साथ सरकार बनानी है या फिर नेशनल कांफ्रेंस के साथ, इस पर केंद्रीय नेतृत्व चर्चा कर रहा है। रियासत के लोगों और राष्ट्र के हित में सही समय पर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


उनका कहना है कि भाजपा को सबसे ज्यादा वोटों के साथ 25 विधानसभा सीटें हासिल हुई हैं। ऐतिहासिक सीटें विपक्ष में बैठने के लिए नहीं, बल्कि सरकार चलाने के लिए मिली है। जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, 28 सीटें हासिल करने वाली पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि रियासत में किसी भी दल को पर्याप्त बहुमत हासिल नहीं हुआ है। ऐसे में गठबंधन सरकार किसके साथ बनानी है इसको लेकर पार्टी का अन्य दलों के साथ चर्चाओं का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed