फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fruad case, chargesheet file

Jammu News: सरकारी नौकरी के झांसे में ठगी, आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश

विज्ञापन
fruad case, chargesheet file
क्राइम ब्रांच ने नौकरी का झांसा देकर ठगी पर आरोपी के ​खिलाफ की चार्जशीट पेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। क्राइम ब्रांच ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में शातिर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अंडर सेक्शन 420 आरपीसी के तहत क्राइम ब्रांच जम्मू में केस दर्ज हुआ था। आरोपी विक्की कुमार डोगरा निवासी बिश्नाह (वार्ड 5) के खिलाफ अदालत में 166 पेज की चार्जशीट पेश की गई। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठे। क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी कुख्यात अपराधी है और सरकारी नौकरियों की व्यवस्था करने का झूठा वादा कर लोगों, विशेषकर बेरोजगार युवाओं को शिकार बनाता था।

शिकायतकर्ता परमा नंद निवासी छान अरोरियन तहसील हीरानगर (कठुआ) ने शिकायत में बताया था कि वह काफी समय से विक्की कुमार डोगरा के संपर्क में था। उसने बताया कि वह उसे सरकारी नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए पैसे लगेंगे। उसकी बातों में आकर किसान संसाधन केंद्र योजना (केआरसी) के तहत 25 लाख और एनजीओ योजना के तहत 15 लाख का ऋण ले लिया और पैसे आरोपी को दे दिए। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर धोखाधड़ी कर ली। यही नहीं, अन्य निर्दोष लोगों को भी धोखा दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक सत्यापन शुरू कर जांच की। मौखिक, दस्तावेजी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किए। सामने आया कि आरोपी विक्की डोगरा ने शिकायतकर्ता सहित अन्य बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बहका धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed