{"_id":"610dc003273077bc1b52749d560f022a","slug":"free-ration-for-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी पढ़ें, बाढ़ पीड़ितों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी पढ़ें, बाढ़ पीड़ितों के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Oct 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त कश्मीर रोहित कंसल ने जिला उपायुक्तों को बाढ़ पीड़ितों को नि:शुल्क राशन के वितरण को सुनिश्चित बनाने के लिए तमाम प्रयास करने को कहा है। कंसल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों से नि:शुल्क राशन के वितरण का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने जिला उपायुक्तों से कहा कि कश्मीर के सभी बाढ़ पीड़ितों को नि:शुल्क राशन मिले, इसके लिए सभी उचित कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर उपभोक्ता और जन वितरण विभाग के सचिव बशीर अहमद खान ने संबंधित जिला उपायुक्तों से कहा कि वह यह निगरानी रखें कि उनके जिलों के बाढ़ पीड़ितों को नि:शुल्क राशन का वितरण हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता और जन वितरण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है कि वह मौजूदा महीने के राशन का कोटा गोदामों से ले लें। उन्होंने सीएपीडी विभाग के संबंधित सहायक निदेशकों को इस संबंध में अपनी रिपोर्ट दैनिक आधार पर मंडल प्रशासन को सौंपने को भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त अपने जिलों की एलपीजी और मिट्टी के तेल की मांग को भी बताएं। इसके आधार पर एलपीजी और मिट्टी के तेल का कोटा जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर श्रीनगर, बडगाम के जिला उपायुक्तों के अलावा सूचना निदेशक और विभिन्न गैस और आयल कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।