{"_id":"e91b941a2c080fea4d2ece0b2723fd2a","slug":"free-martial-art-coaching-for-girls-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं फ्री में सीखे मार्शल आर्ट पढ़ें, खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं फ्री में सीखे मार्शल आर्ट पढ़ें, खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभाग में चोई क्वांड-डू एसोसिएशन जेएंडके की ओर से मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने पर काम किया जाएगा। इसके लिए खासकर महिला स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षक बनाने के लिए निशुल्क कैंप लगाए जाएंगे। जम्मू में शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के चेयरमैन डा. अशोक गुप्ता की देखरेख में शुक्रवार को एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें सर्वसम्मति से डा. दुष्यंत चौधरी को प्रधान, सरदार जितेंद्र सिंह गंदोक को वरिष्ठ उपप्रधान, डा. अमित वेद, गणेश गुप्ता को उपप्रधान, नरेश चंद्र को महासचिव, संकल्प कमल, मुकेश गुप्ता को संयुक्त सचिव, अरुणा शर्मा को कोषाध्यक्ष, बृजेश भाऊ को चीफ तकनीकी निदेशक एवं अमनदीप सिंह और राहुल बाकरी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रधान चौधरी ने कहा कि अगले कुछ माह में एसोसिएशन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। चोई क्वांग डू फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव बिक्रम सिंह थापा ने चोई क्वांग का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा मार्शल आर्ट है, जिसमें खेल के साथ शरीर को भी मजबूत रखा जा सकता है। इस खेल में खासियत यह है कि इसे किसी भी उम्र में अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन