{"_id":"5b85169542c792464a0c8dfb","slug":"fraud-on-the-name-of-job-crime-brunch-busted-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 28 Aug 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच कश्मीर ने एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने नई दिल्ली के विभिन्न बैंक खातों में जमा हुए 5,88,600 रुपये का रिकार्ड भी निकाला और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने साइबर सेल कश्मीर द्वारा दिए गए पत्र के बाद पाया कि शिकायत कर्ताओं ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के चार खातों में लाखों रुपये जमा कराए हैं। बदरपुर नई दिल्ली, पहाड़गंज नई दिल्ली, बरोली नोयडा, पहाड़गंज नई दिल्ली में अन्य खातों में इन रुपयों को जमा कराया गया। खाते महमूद खान निवासी हदू मोहल्ला मदनपुर सरिता विहार, मुकेश कुमार निवासी सदर थाना रोड़ बरत उटी नई दिल्ली, श्रेष्ठ वर्स और राम लखन निवासी सिंघाडा नबी करीब पहाड़गंज के नाम से हैं।
विज्ञापन
शिकायत कर्ताओं से रुपये लेने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं दी गई। आनलाइन नौकरी प्रदान करने वाली कंपनियों ने वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया के जरिये लोगों को ठगा है। ई मेल के जरिए कई बहुराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। नौकरी दिलाने की आड़ में लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। धोखाधड़ी करने वाले लोग आधुनिक तकनीक को जानते हैं और कई मासूम लोगों को लूटा गया है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया में इनके खिलाफ मामला बना और क्राइम ब्रांच ने 36/2018 एफआईआर में 420 आरपीसी और 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल इस मामले में किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम जल्द ही नई दिल्ली रवाना होगी।