{"_id":"5f20874e8ebc3e63a25dd8e0","slug":"fraud-jammu-city-news-jmu2153485131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर टिकट के नाम पर हो रही साइबर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर टिकट के नाम पर हो रही साइबर धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। धोखाधड़ी करने वाले एयर टिकट के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। कश्मीर में इस तरह के तीन मामले बीते दो दिन में सामने आ चुके हैं। पुलिस वाले भी इस ठगी से नहीं बच पा रहे। पुलिस अफसरों के फेसबुक अकाउंट फर्जी बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। साइबर पुलिस ने लोगों को कुछ मोबाइल एप से दूर रहने के लिए अलर्ट किया है।
एयर टिकट बुक करने, रद्द करने या रिफंड करने संबंधी जानकारी मांगने पर धोखाधड़ी हो रही है। लोगों को एनीडेस्क नाम की एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। इस एप के डाउनलोड होते ही अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। साइबर पुलिस कश्मीर के एसपी ताहिर अशफर का कहना है कि इस एप से परहेज करें। इस एप के जरिए अकाउंट का कंट्रोल आरोपियों के पास आ जाता है। इससे सावधान रहें।
----------------
ओएलएक्स और फेसबुक पर रहें सावधान
एसपी ताहिर अशरफ का कहना है कि हमारे पास ऐसे मामले भी आ रहे हैं, यहां ओएलएक्स और फेसबुक के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है। बहुत से लोग सेना के फर्जी जवान बनकर लोगों से सामान लेकर गायब हो रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
विज्ञापन
केस-1
26 जुलाई को साइबर पुलिस कश्मीर के पास शिकायत आई। बारामुला के उड़ी के रहने वाले एक कारोबारी ने अपनी एयर टिकट का रिफंड लेने के लिए गूगल से एक नंबर निकाला। यह नंबर इंडिगो एयरलाइंस का बताया जा रहा था। जब कारोबारी ने फोन नंबर मिलाया तो उसे एनीडेस्क नाम की एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा गया। जैसे ही एप्लीकेशन डाउनलोड हुई तो 5.45 लाख रुपये अकाउंट से निकाल लिए गए। इसी तरह की एक और शिकायत साइबर पुलिस के पास आई है।
केस 2
27 जुलाई को पुलिस के कांस्टेबल ने एयर टिकट कराई, लेकिन उसके अकाउंट से 54,845 रुपये निकाल लिए गए। हालांकि इन दोनों मामलों में साइबर पुलिस ने पैसे वापस दिलाए हैं।
केस 3
तीन दिन पहले ही पुलिस के एक अधिकारी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया गया। इस अकाउंट के माध्यम से लोगों से पैसे मांगे गए। इसके पहले एंटी करप्शन ब्यूरो के एसएसपी का अकाउंट भी हैक हो चुका है।