{"_id":"65037c185b94c6206b084464","slug":"fraud-case-five-nominated-jammu-news-c-10-jam1008-202581-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वीजा: जाना था कनाडा पहुंचा दिया थाइलैंड... 10 लाख रुपये भी ठगे, पांच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वीजा: जाना था कनाडा पहुंचा दिया थाइलैंड... 10 लाख रुपये भी ठगे, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 15 Sep 2023 10:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:56 AM IST
सार
आरएसपुरा के बलविंदर सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए गए हैं। आरोपियों ने नकली वीजा थमा पर पीड़ित को थाइलैंड में अकेला छोड़ दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo
विस्तार
जम्मू के आरएसपुरा तहसील के चक मोड़ गांव के रहने वाले बलविंदर सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने नकली वीजा थमा पर पीड़ित को थाइलैंड में अकेला छोड़ दिया। बलविंदर ने क्राइम ब्रांच जम्मू में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच कर पांच आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बचन लाल को अच्छी तरह से जानता था। उसने वादा किया था कि कनाडा के लिए वीजा लगवाएगा। इसके लिए 1.50 लाख रुपये पहले लिए। अन्य आरोपी नेहा भारद्वाज को शिकायतकर्ता के साथ थाइलैंड जाने के लिए कहा और साथ ही 8.50 लाख मांगे। बचन लाल को पूरे पैसे मिलने के बाद दोनों ने बलविंदर को फर्जी वीजा के साथ थाइलैंड में छोड़ दिया।
विज्ञापन
गहनता से जांच के लिए अपराध शाखा जम्मू की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बचन लाल निवासी गंग्याल, उसकी पत्नी सुदेश कुमारी, बेटा रोहित कुमार, जतिन वशिष्ठ निवासी अध्यापक नगर, नांगलोई (नई दिल्ली) और उसकी पत्नी नेहा भारद्वाज के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन