फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fourth phase of polling today in jammu and kashmir

BJP की हिना भट्ट ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़

Sun, 14 Dec 2014 08:06 PM IST
Updated Sun, 14 Dec 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
fourth phase of polling today in jammu and kashmir

रियासत में चल रहे चौथे चरण के मतदात के दौरान कश्मीर के एक पोलिंग बूथ पर जमकर बवाल हुआ। अमीराकदल से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हिना भट्ट ने मामूली विवाद के बाद पोलिंग स्टेशन पर बैठे अधिकारी को तमाचा जड़ दिया। मामूली विवाद में हिना और अधिकारी के बीच गर्मागर्मी हो गई।

विज्ञापन


गुस्साई हिना ने आव देखा न ताव और अधिकारी को तमाचा जड़ दिया। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हिना के समर्थकों ने बूथ पर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सर्मथकों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। वहीं इस बारे में हिना का कहना है कि, मैंने किसी को कोई थप्पड़ नहीं मारा है। उस बूथ पर अधिकारी एक महिला का वोट कास्ट कर रहा था। मैंने बस विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन


उध्ार, खबर है कि शोपियां से भाजपा के प्रत्याशी जावेद अहमद ने एक मतदाता को थप्पड़ मारा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रत्याशी और मतदाता में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक का मतदान प्रतिशत-

चौथे चरण मे 18 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें घाटी की श्रीनगर, अनंतनाग और शोपियां जिले की 16 तथा बार्डर के सांबा जिले की दो सीटें शामिल हैं। चुनाव में 182 प्रत्याशी और 14.73 लाख मतदाता हैं।

मतदान प्रतिशत 2 बजे तक
हजरतबल 22.76%
जैदीबल 20.14%
ईदगाह 19.89%
खानयार 19.89%
हब्बाकदल 13.75%
अमीराकदल 18.98%
सोनावर 35.16%
बटमालू 18.73%
अनंतनाग 31.73%
दोरू 52.92%
कोकरेनाग 53.25%
शांगुस 54.71%
बिजबेहरा 44.75%
पहलगाम 44.75%
वाची 36.24%
शोपियां 38.25%
सांबा 13.56%
विजयपुर 12.17%

हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इन सीटों पर है मतदान

fourth phase of polling today in jammu and kashmir

उधर, सुरक्षा एजेंसियों को घाटी में आतंकियों के घटना को अंजाम देने की लगातार मिल रही इनपुट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीनगर-अनंतनाग राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पर गाड़ियों की तलाशी की जा रही है।

इसके अलावा आतंकवाद ग्रस्त शोपियां जिले में भी कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। ज्ञात हो कि घाटी की 16 सीटों में से आठ पर नेकां, छह पर पीडीपी तथा दो पर कांग्रेस का कब्जा है। इसके साथ ही जम्मू संभाग की सांबा सीट पैंथर्स और विजयपुर सीट नेकां के खाते में है।

श्रीनगर जिले के हजरतबल, जद्दीबल, ईदगाह, खनियार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनवार, बटमालू, अनंतनाग जिले के अनंतनाग, डुरू, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहाड़ा, पहलगाम, शोपियां जिले के वाचि व शोपियां और सांबा जिले के सांबा एवं विजयपुर।

उमर और मुफ्ती सहित कई वीआईपी प्रत्याशी

चौथे चरण में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोनवार तथा पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद अनंतनाग सीट से प्रत्याशी हैं। इसके साथ ही स्पीकर मुबारक गुल एवं नेकां नेता नासिर असलम वानी, कांग्रेस कोटे से मंत्री पीरजदा मो. सईद एवं गुलाम अहमद मीर भी प्रत्याशी हैं।

इसके अलावा भाजपा की डॉ. हिना भट भी अमीरा कदल के चुनावी क्षेत्र से मैदान में हैं। हिना और बाकी भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने चुनावी प्रचार चलाया।

बटमालू में सबसे अधिक मतदाता

चौथे चरण में 767471 पुरुष और 705559 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक बटमालू में 1.20 लाख और सबसे कम खनियार में 51010 मतदाता हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1890 बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed