फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fourth phase election campaign ends

भाजपा के प्रचार में सितारों ने झोंकी पूरी ताकत

Fri, 12 Dec 2014 11:46 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
fourth phase election campaign ends

कश्मीर के तीन जिलों श्रीनगर, शोपियां और अनंतनाग में 14 दिसंबर को चौथे चरण का मतदान होना है। शुक्रवार को प्रचार का आखिरी दिन था।

विज्ञापन


जिसे ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पूरा जोर लगाते हुए अपने स्टार प्रचारकों के हाथों में प्रचार की डोर थमा दी थी।

प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना और प्रसिद्ध क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने दक्षिणी कश्मीर के साथ-साथ मध्य कश्मीर में पार्टी के लिए प्रचार किया।

विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ: विनोद खन्ना

fourth phase election campaign ends

श्रीनगर में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता और मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना ने कहा कि उनका कश्मीर आने के पीछे मुख उद्देश्य था कि वह यहां के लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील कर सकें।

खन्ना ने कहा कि यहा के लोगों ने कई दुख झेले हैं, बहुत कुछ सहा है और यहां पर विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। इसलिए वह लोगों से यह अपील करना चाहते हैं कि इस मौके को हाथ से न गवांएं।

भाजपा को चुनकर उसे एक मौका दें। विनोद खन्ना ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि भाजपा मिशन 44 प्लस हासिल कर सरकार बनाएगी। विनोद खन्ना ने दक्षिणी कश्मीर के शांगस में भी एक प्रचार रैली की। लोगों से अपील की कि भाजपा को वोट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा सरकारें कुछ नहीं कर पाईं: सिद्धू

fourth phase election campaign ends

भाजपा के एक और स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने श्रीनगर के बेमिना में पार्टी के लिए प्रचार किया। सिद्धू  ने कहा कि अगर वह घाटी में विकास देखना चाहते हैं तो कमल के बटन को दबाकर भाजपा को सफल बनाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकारें कुछ नहीं कर पाई हैं। स्थानीय लोगों को चाहिए कि वह उसे सबक सिखाएं।

उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बाढ़ आई थी तब राज्य की सरकार ने कुछ नहीं किया, लेकिन उस समय केंद्र सरकार ने लोगों के लिए बहुत कुछ किया और बहुत कुछ करना भी चाहती है।

उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा के मिशन 44 प्लस को कामयाब बनाकर राज्य में विकास का मार्ग प्रशस्त करें।

विज्ञापन

भाजपा को कामयाब करें: नकवी

fourth phase election campaign ends

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने डल झील के भीतर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को चाहिए कि वह भाजपा को राज्य में कामयाब करें।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में मोदी की लहर चल रही है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दूर करने के साथ-साथ हर तरफ विकास करवाना भाजपा की पहली प्राथमिकता है। हर वर्ग में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।

जिस तरह प्रधानमंत्री ने गुजरात में विकास कर एक मिसाल पेश की है, उसी तरह जम्मू-कश्मीर का भी विकास होगा। यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। लोगों को सारी सुविधाएं राज्य में ही उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed