फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fourth accused of the attack on CRPF camp arrested from Jammu

सीआरपीएफ कैंप पर हमले का चौथा आरोपी जम्मू से गिरफ्तार, आतंकियों को दी थी हमले से पहले पनाह

Sun, 07 Apr 2019 06:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Apr 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused of the attack on CRPF camp arrested from Jammu
NIA (सांकेतिक तस्वीर)

पुलवामा के लेथपोरा सीआरपीएफ कैंप पर डेढ़ साल पहले हुए आतंकी हमले में शामिल सईद हिलाल अंद्राबी को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया। अंद्राबी पुलवामा के रत्नीपोरा का रहने वाला है। वह शनिवार को जम्मू स्थित एनआईए कार्यालय में अपना बयान रिकार्ड कराने आया था। बयान में उसने कबूल कर लिया कि वह कैंप पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। हिलाल को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया सईद हिलाल जैश ए मोहम्मद का ओवरग्राउंड वर्कर है। आतंकियों को सीआरपीएफ सेंटर पर हमला करने से पहले इसी ने पनाह दी थी। सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। तीन अन्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इनमें फयाज अहमद मागरे, मंजूर अहमद और निसार गनेई शामिल हैं। 30 दिसंबर 2017 को तीन आत्मघाती आतंकियों ने सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर पर फिदायीन हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। हमला करने वाले आतंकी जैश ए मोहम्मद के थे। तीन आतंकियों की पहचान फरदीन अहमद खांडे, पुलवामा, मंजूर बाबा निवासी पुलवामा और अब्दुल शकूर निवासी पीओके रावलाकोट के रूप में हुई। यह तीनों आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिए गए थे।
विज्ञापन


इससे पहले पकड़ा था मुख्य साजिशकर्ता
इससे पहले 3 अप्रैल को एनआईए ने लेथपोरा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार किया था। यह भी जैश का आतंकी था, जो 1 फरवरी को यूएई फरार हो गया था। भारत सरकार 31 मार्च को उसे भारत लेकर आई थी। इस बार यूएई ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सदस्य निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा हमले के साजिशकर्ता के संपर्क में था

निसार हाल ही में यूएई चला गया था और माना जा रहा है कि वहां से वह मुदसिर अहमद खान के लगातार संपर्क में था। मुदसिर 14 फरवरी को हुए पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता है। निसार का भाई नूर त्राली है। 

तीन फुटिए नूर का ही चेला है हिलाल
पुलवामा सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने का मास्टरमाइंड तीन फुट का जैश ए मोहम्मद आतंकी नूर तांत्रे था। जिसे कुछ समय पहले सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एनआईए ने जिस हिलाल अंद्राबी को दबोचा है, वह नूर तांत्रे का ही चेला था। नूर तांत्रे जैश ए मोहम्मद को नेटवर्क को चलाने में काफी सक्रिय था। नूर के कहने पर ही हिलाल उसके साथ जुड़ा था। नूर के मारे जाने के बाद हिलाल नूर के भाई के संपर्क में आया। ताकि उसकी मौत का बदला लिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed