{"_id":"62508cac2e8eca52c64ab262","slug":"four-thousand-vehicles-will-included-on-pm-visit-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का जम्मू दौरा: रैली में शामिल होंगे चार हजार वाहन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने पार्टी नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का जम्मू दौरा: रैली में शामिल होंगे चार हजार वाहन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने पार्टी नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
Sat, 09 Apr 2022 02:37 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:37 AM IST
सार
राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को सांबा जिले के पल्ली गांव में प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को सांबा जिले के पल्ली गांव में प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन के साथ-साथ भाजपा की ओर से भी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने पार्टी के नेताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ अलग-अलग बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में यह तय किया गया कि जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर व रियासी से पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए चार हजार से अधिक गाड़ियां लगाई जाएंगी ताकि कार्यकर्ता रैली में शामिल हो सकें। यह भी चर्चा की गई कि रैलीस्थल पर पार्किंग कहां हो, रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का प्रबंध किस प्रकार तथा कहां किया जाए।
विज्ञापन
कहा गया कि चूंकि देशभर की रैली यहां होनी है इस वजह से तैयारी इस ढंग से करनी है ताकि यहां से संदेश दिया जा सके। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह व कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा व सत शर्मा मौजूद रहे।
सांबा के डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा, सांबा के प्रभारी नारायण सिंह व पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया उपस्थित रहे। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने मंडलायुक्त डा. राघव लंगर, अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू, प्रशासनिक सचिव मनदीप कौर, सांबा डीसी अनुराधा गुप्ता के साथ भी बैठक कर अब तक की तैयारियों की जानकारी ली।