हंदवाड़ा: लश्कर के 4 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफियाबाद में मुठभेड़ के कुछ ही घंटे बाद हंदवाड़ा इलाके में भी बुधवार की रात सुरक्षाबलों तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पूरी रात चली इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए लेकिन साथ ही एक पैरा फोर्स का जवान भी शहीद हो गया।
बुधवार रात उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के ड्रेल (विलेगम) इलाके में सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने यह आपरेसन गुप्त सूचना के आधार पर शुरु किया था।
इस मुठभेड़ में मारे गए चारों आंतकी लश्कर के सदस्य बताए जा रहे हैं। आपको बताते चलें कि सेना ने पिछले 24 घंटे में कश्मीर के दो अलग-अलग इलाकों के कुछ पांच आतंकी मार गिराए हैं।
मुठभेड़ के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
कल बारामुला के राफियाबाद में सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया था जबकि एक आतंकी वहां से फरार होने सफल रहा था। ऐसा बताया जा रहा है कि सेना भागे हुए आंतकी की तलाश करते हुए इलाके तक पहुंची थी।
इस मुठभेड़ के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक सिर्फ 2 ही आतंकवादियों के शव बरामद हुए हैं। सेना ने यह आपरेशन पुलिस, एसओजी और 9 पैरा फोर्स के साथ मिलकर चलाया था।