फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four suspects entered house took hostages ate food and fled with mobile phones cash and warm clothes

घर में घुसे चार 'आतंकी': महिला से बनवाया खाना, खाया और पैक भी करवाया; गर्म कपड़े और कैश भी ले गए साथ

Thu, 16 Oct 2025 10:57 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर/चिनैनी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर/चिनैनी। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 10:57 PM IST
सार

बंधक बनाने के दौरान संदिग्धों ने परिवार की एक महिला से राजमा, रोटी और चावल बनाने को कहा। लगभग चार घंटे तक घर में रहने के दौरान उन्होंने खाना खाया। जाने से पहले जब वे ₹15,000 लेकर जा रहे थे तब एक महिला ने उनसे बहू के बीमार होने और इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने का हवाला दिया। 

विज्ञापन
Four suspects entered house took hostages ate food and fled with mobile phones cash and warm clothes
घर में घुस आतंकियों ने बनवाया खाना - फोटो : AI

विस्तार

सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। चिनैनी की किरची पंचायत के वार्ड नंबर 5 में बुधवार रात लगभग 8 बजे हथियारों से लैस चार संदिग्ध लोग नाले के पास रहने वाले एक परिवार के घर में घुस गए। उन्होंने परिवार को बंधक बनाकर न सिर्फ बनवाकर खाना खाया बल्कि नकदी, मोबाइल व गर्म कपड़े के साथ बचा हुआ खाना भी पैक करवाकर ले गए।

विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि घर में घुसने के बाद संदिग्धों ने हथियारों के दम पर डराया और एक कमरे में सभी औरतों व बुजुर्गों को बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर की तलाशी ली और ट्रंक खुलवाया जिसमें उन्हें ₹15,000 की नकदी मिली जिसे उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाने के दौरान संदिग्धों ने परिवार की एक महिला से राजमा, रोटी और चावल बनाने को कहा। लगभग चार घंटे तक घर में रहने के दौरान उन्होंने खाना खाया। जाने से पहले जब वे ₹15,000 लेकर जा रहे थे तब एक महिला ने उनसे बहू के बीमार होने और इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने का हवाला दिया। परिवार की गुहार पर चारों में से सबसे छोटे युवक ने इंसानियत दिखाते हुए ₹5,000 की नकदी वापस कर दी और शेष ₹10,000 अपने पास रखे।

विज्ञापन

खाने और नकदी के अलावा संदिग्धों ने पूरे घर की छानबीन की और जाते समय गर्म कपड़े, दो जोड़ी जूते और एक मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। वे पका हुआ राजमा, रोटी और चावल भी पैक करवाकर ले गए। पीड़ित महिला ने संदिग्धों से यह कहकर जाने का आग्रह किया कि क्षेत्र में पुलिस और सेना की गश्त रहती है। इस पर संदिग्धों ने बेखौफ होकर दावा किया कि उनके पास जो गन है उस पर लेंस लगे हुए हैं जिससे एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले व्यक्ति विशेष की पहचान हो जाती है। यह बयान उनकी पेशेवर तैयारी और किसी विशेष समूह से जुड़े होने की आशंका को बढ़ाता है।

पुलिस और सेना का सघन ऑपरेशन
संदिग्धों के जाने के तुरंत बाद, परिवार ने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं। सेना और पुलिस ने मिलकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एसडीपीओ सज्जाद मलिक ने कुछ संदिग्धों को लेकर सर्च ऑपरेशन की पुष्टि की। हालांकि, देर शाम तक सुरक्षा बलों को उन चारों संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सुरक्षाबलों द्वारा यह ऑपरेशन अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed