फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four policemen killed in IED blast in Sopore

J&K: बारामुला के सोपोर इलाके में हुआ IED धमाका, चार पुलिसकर्मी शहीद

Sat, 06 Jan 2018 05:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 06 Jan 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Four policemen killed in IED blast in Sopore
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में हुआ एक IED धमाके में चार पुलिसकर्मी के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक सोपोर के छोटा बाजार में हुए धमाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
विज्ञापन

 
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने IED को किसी दुकान में प्लांट किया था। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके से पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) मुनीर खान ने हमले के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की तलाश एएसआई इरशाद अहमद निवासी दोदा, मोहम्मद आमीन निवासी कुपवाड़ा और गुलाब नबी निवासी सोपोर के रूप में हुई है। सोपोर में हुए इस IED धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 

CM ने जताई संवेदना

Four policemen killed in IED blast in Sopore

आतंकियों की इस कायरना हरकत के विरोध और शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार के प्रति जम्मू कश्मीर की सीएम ने संवेदना व्यक्त की। सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'सोपोर के आईइडी ब्लास्ट में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।


जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर सोपोर में हुई आतंकी घटना के बारें में अपनी संवेदना प्रकट किया, उन्होंने कहा कि भगवान जम्मू और कश्मीर पुलिस के चार बहादुर जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करें। 


अलगाववादियों ने किया था सोपोर बंद का आह्वान 

Four policemen killed in IED blast in Sopore

सोपोर में आज अलगाववादी नेताओं ने बंद का आह्वान किया गया था, जिसे देखते हुए सोपोर में भारी संख्य़ा में पुलिसबलों की तैनाती की गई थी। इसी दौरान पुलिस नाके के निकट आतंकियों द्वारा लगाई गई एक IED में हुए धमाके में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। 

सूत्रों के मुताबिक आतंकियों को इस बात की पहले से ही भनक थी कि सोपोर के बंद होने पर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होंगे जिसका फायदा उठाकर आतंकियों ने पहले से ही एक नाके के निकट IED को प्लांट कर दिया था और धमाका होने पर चार पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

गौरतलब है कि घाटी में सुरक्षा बलों को आतंकी  आए दिन अपना निशाना बना रहे हैं। इसके पहले भी पुलिसकर्मीयों पर ग्रेनेड के कई हमले हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed