फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four persons died in cylinder exploded at baltal

बालटाल में सिलिंडर फटने से चार लोगों की मौत

Tue, 22 Jul 2014 06:10 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
 four persons died in cylinder exploded at baltal

बालटाल स्थित बेस कैंप के सामुदायिक केंद्र में गैसे सिलिंडर फटने से वहां काम कर रहे चार लोगों की मौत है गई।

विज्ञापन


यह घटना कश्मीर के कश्मीर के गांदरबल जिले में घटी है। यहीं पर अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे लोगों के लिए एक लंगर शिविर चल रहा था।

सूत्रों के मुताबकि यह घटना सुबह चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब शिव शक्ति शिविर के कर्मचारी खाना बना रहे थे। लंगर में काम कर रहे सेवादारों के चार रिश्तेदारों की मौत हो गई।

श‌ि‌विर में लगी आग

 four persons died in cylinder exploded at baltal

सुबह के समय जब कर्मचारी खाना बना रहे थे तभी सिलिंडर फट गया। स‌िलिंडर के फटते ही श‌िविर में आग लग गई। जिससे वहां पर भगदड़ मचने की खबर आई है।

अमरनाथ यात्रियों को नि:शुल्क भोजन कराने के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से यहां सामुदायिक रसोई का आयोजन किया जाता है।  सिलेंडर फटने की इस घटना से यात्रा प्रभावित नहीं हुई है।

इस घटना में मारे गए चोरों व्यक्ति शिव शक्त‌ि श‌िविर के कर्मचारी थे। घटना की व‌िस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मरने वाले चारों पंजाब से

 four persons died in cylinder exploded at baltal

विस्फोट में मारे गए चारों व्यक्त‌ि पंजाब के रहने वाले हैं।  ये सभी अमरनाथ दर्शन के ल‌िए यहां आए हुए थे। ऐसा बताया जा रहा है क‌ि श‌िव शिक्त‌ि वहीं श‌िविर है जहां प‌िछले द‌िनों आगजनी की घटना हुई थी।

इस हादसे में मारे गए लोगों में सुरदीप (22) पुत्र तरसीम, गुरदीप(20) पुत्र बलदेव ये दोनों लड़के मनसा पंजाब से थे। अन्य दो मृतक बाबू स‌िंह और यादवेंद्र स‌िंह भट‌िंडा के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed