Corona Update: जम्मू कश्मीर में कोरोना से सप्ताह में चार लोगों की मौत, 56 नए मामले आए सामने
प्रदेश में कोविड के संक्रमित मामलों में धीरे धीरे उछाल आ रहा है। ये वो मामले हैं जो परीक्षण के दौरान पकड़ में आ रहे हैं, ऐसे में आशंका है कि सामुदायिक स्तर पर संक्त्रस्मण का अधिक प्रसार हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से रविवार को जम्मू में एक और मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में एक हफ्ते में यह चौथी मौत है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जम्मू संभाग से 43 व कश्मीर से 15 मामले सामने आए हैं। इससे पहले जीएमसी जम्मू में सोमवार को आरएस पुरा से एक भिखारी युवक (30) की मौत हो गई थी। उसे एक संस्था ने जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
टीमों ने 10212 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए
पोस्टमार्टम से पहले कोविड परीक्षण में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जम्मू में ही मंगलवार एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी। जीएमसी जम्मू में उदयवाला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग (पुरुष) को घर से मृत लाया गया था। बुधवार को कश्मीर संभाग में एक मरीज की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 10212 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए।
56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
इनमें से 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 37 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उधमपुर में एक, कठुआ में एक, सांबा में तीन और पुंछ जिले में भी संक्रमण का एक मामला सामने आया है। कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर जिले से सात, पुलवामा जिले से एक और अनंतनाग से तीन व कुलगाम जिले से दो नए मामले सामने आए हैं।
हालांकि 28 मरीज स्वस्थ भी हुए
हालांकि 28 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। ऐसे में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर प्रदेश में 321 पहुंच गई है। जम्मू संभाग में 212 व कश्मीर संभाग में 109 मरीजों का उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोन संक्रमण से जम्मू कश्मीर में अब तक 4756 मरीजों की जान चली गई है।
संक्रमित मामलों में आ रहा उछाल
कोविड के संक्रमित मामलों में धीरे धीरे उछाल आ रहा है। ये वो मामले हैं जो परीक्षण के दौरान पकड़ में आ रहे हैं, ऐसे में आशंका है कि सामुदायिक स्तर पर संक्त्रस्मण का अधिक प्रसार हुआ है। हालांकि कोविड टीकाकरण से वायरस पर काबू पाने में काफी हद तक सफलता मिली है, लेकिन सामाजिक स्तर पर कोविड प्रोटोकाल का पालन न होने के कारण आगामी हालात बिगड़ सकते हैं।
पूरा टीकाकरण न करने वाले अधिक प्रभावित
कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोविड परीक्षण बढ़ाने पर बड़ी संख्या में संक्रमित मामले मिल सकते हैं। कोविड टीकाकरण के कारण अधिकांश संक्रमित मामले बिना लक्षण वाले मिल रहे हैं। इसमें अधिकतर लोग घरों पर ही ठीक हो रहे हैं, लेकिन टीकाकरण न करवाने वाले या पूरा टीकाकरण न करने वाले अधिक प्रभावित हैं। इसके अलावा पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ा है। इसमें उम्रदराज लोग अधिक चपेट में आ रहे हैं।