{"_id":"5ba027d7867a557ea82f5874","slug":"four-panchayat-houses-burnt-to-protest-against-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: चुनाव के विरोध में चार पंचायत घरों को फूंका, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: चुनाव के विरोध में चार पंचायत घरों को फूंका, पुलिस ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के एलान के साथ ही घाटी में विरोध भी शुरू हो गया है। दक्षिणी कश्मीर में चार स्थानों पर पंचायत घर को आग लगा दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार की देर रात शोपियां जिले के नाजनीनपोरा में पंचायत घर को आग के हवाले कर दिया गया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि, इसमें पंचायत घर को आंशिक क्षति पहुंची है। पुलवामा जिले के द्रबगाम में भी पंचायत घर को शरारती तत्वों ने फूंक दिया।
विज्ञापन
त्राल के नागबल में निर्माणाधीन पंचायत घर को भी आग लगा दी गई। इससे पहले रविवार देर रात पुलवामा जिले में त्राल के सीर जागीर इलाके में पंचायत घर को आग के हवाले कर दिया गया। यह गांव हिजबुल कमांडर हम्माद खान का है। हालांकि इस घटना में पंचायत घर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। एसपी अवंतीपोरा जाहिद मलिक ने बताया कि देर रात कुछ शरारती तत्वों ने पंचायत घर को आग लगा दी जिसमें केवल दो खिड़कियां ही जलीं।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सकुशल चुनाव के लिए चुनौतियां बढ़ीं
पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही पिछले 24 घंटे में चार पंचायत घरों को आग लगाए जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा बलों को गश्त तेज करने को कहा गया है। विरोध की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के लिए पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।