{"_id":"5bbce57b867a55281f42fb79","slug":"four-over-ground-workers-of-hizbul-mujahideen-arrested-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा से हिज्ब के 4 ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क बढाने के लिए मिले थे 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा से हिज्ब के 4 ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क बढाने के लिए मिले थे 10 लाख रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के चार ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को अवंतीपोरा पुलिस को यह इनपुट मिला कि हिज्ब का एक सक्रिय आतंकी आदिल अहमद भट ने ख्रीयू के हिज्ब के ओजीडब्ल्यू रूफुल इस्लाम को भारी राशि दी है। यह राशि उसे आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अन्य आतंकियों और ओजीडब्ल्यू नेटवर्क के बीच बांटना था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जांच के दौरान रूफुल इस्लाम को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि आतंकी आदिल ने उसे 10 लाख रुपये दिया है ताकि वह अन्य आतंकियों और ओजीडब्ल्यू नेटवर्क में उसे बांट कर हिज्ब का नेटवर्क मजबूत कर सके। साथ ही युवाओं को हिज्ब में शामिल करने के लिए बहला फुसला सके।
विज्ञापन
उसने यह भी बताया कि उसने यह पैसा बटपोरा लधू के मोहम्मद मकबूल वानी, लधू के शकील अहमद वानी और नंबलाबल पांपोर के मुसैब अजीज गोजरी को दिया है जो हिज्ब के ओजीडब्ल्यू हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पैसा बरामद कर लिया। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार यह पैसा आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल में लाया जाना था।
विज्ञापन