{"_id":"631b9b57cd095302836d125f","slug":"four-ogws-of-lashkar-arrested-with-weapons-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी मददगार: सोपोर में लश्कर के ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी मददगार: सोपोर में लश्कर के ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के साथ चार गिरफ्तार
Sat, 10 Sep 2022 01:36 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:36 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सोपोर के गौसाई बाद चौक पर सुरक्षा बलों ने नाका लगाया था। डंगरपोरा से चिंकीपोरा की ओर आ रहे चार संदिग्धों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
लश्कर के आतंकी मददगार पुलिस हिरासत में
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में लश्कर-ए-ताइबा के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) मॉड्यूल का सुरक्षा बलों ने भंडाफोड़ करते हुए चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो ग्रेनेड, एक चीन निर्मित पिस्टल, गोलियां तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोपोर के गौसाई बाद चौक पर सुरक्षा बलों ने नाका लगाया था। इस दौरान डंगरपोरा से चिंकीपोरा की ओर आ रहे दो लोगों को संदिग्ध गतिविधियां देखने पर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे।
विज्ञापन
इस पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बांदीपोरा के कुलूसा निवासी शाकिर अकबर गोजरी व बारामुला के चेनाद निवासी मोहसिन वानी बताया। तलाशी में उनके पास से दो ग्रेनेड बरामद किए गए।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लगातार सुरक्षा बलों तथा नागरिकों पर हमले के मौके तलाश रहे थे। उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के भी नाम बताए जिन्हें गिरफ्तार किया गया। इनमें चिंकीपोरा के हिमायूं शारिक व राफियाबाद के फैजान अशरफ वानी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।