{"_id":"59f8b72b4f1c1bd1538ba21e","slug":"four-months-later-the-result-of-the-fourth-semester-of-ma-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद आया एमए इतिहास के चौथे सेमेस्टर का नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद आया एमए इतिहास के चौथे सेमेस्टर का नतीजा
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
जम्मू विश्वविद्यालय के एमए इतिहास के चौथे सेमेस्टर का नतीजा चार माह बाद मंगलवार को आखिर घोषित हो गया। इससे छात्रों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने इसी 29 अक्तूबर के अंक में छात्रों को परेशानी की खबर छापी थी। चौथे सेमेस्टर के तीन दर्जन से भी अधिक छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फार्म भी नहीं भर पा रहे थे। कई छात्र ऐसे थे, जो एमफिल, पीएचडी की परीक्षा में बैठना चाहते थे, लेकिन नतीजा घोषित न होने की वजह से इसमें शामिल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
कई बार इतिहास विभागाध्यक्ष से बात किए जाने के बावजूद उनकी समस्या दूर नहीं हुई थी। उनका आरोप था कि एक प्रोफेसर के साथ मुखिया की लड़ाई होने की वजह से उनका नतीजा प्रभावित हो रहा है। अमर उजाला के पूछने पर विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. जिगर मोहम्मद ने जल्द ही चुनाव नतीजा घोषित कर दिए जाने की बात दोहराई थी। मंगलवार को नतीजा आने के बाद छात्रों ने खुशी जताई।
विज्ञापन