फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four houses damaged due to landslide in Kunfar Chandrakot

कुंफर चंद्रकोट में भूस्खलन से चार घरों को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
Four houses damaged due to landslide in Kunfar Chandrakot
रामबन। रामबन के कुंफर चंद्रकोट में भूस्खलन के कारण चार घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। सूचना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर प्रभावित परिवारों के 21 सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभावित लोगों ने बताया कि कुंफर चंद्रकोट में हाईवे टू लेन को फोर लेन करने का कार्य जारी है। एनएचएआई की ठेकेदार कंपनी द्वारा कुछ माह पहले की गई मिट्टी की खुदाई के कारण आवासीय घरों को नुकसान हुआ है। 28 अगस्त को मूसलाधार बारिश के बाद अगले दिन सुबह निर्माणाधीन एनएच 44 के ऊपर की जमीन धीरे-धीरे खिसकने लगी थी। इस कारण घर में 4 कमरे और 2 बरामदे के अलावा उनके भाई इख्तियार अहमद के एक और घर में दरारें आ गईं। एक दुकान के अलावा एक गौशाला और रसोई सहित अन्य ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सूचना के बाद उपायुक्त मुसरत इस्लाम सहित पुलिस, एनएचएआई अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। उपायुक्त ने संबंधित तहसीलदार को तुरंत नुकसान का आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिय, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। प्रभावित परिवारों को मौके पर ही तत्काल राहत प्रदान करने के साथ ही उन्हें टेंट और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed