{"_id":"67bf7383b40c9fb3ac0cbaf8","slug":"four-hour-puja-performed-at-shri-shivkhodi-dham-reasi-news-c-202-1-sjam1001-120822-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्री शिवखोड़ी धाम में की गई चार पहर की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्री शिवखोड़ी धाम में की गई चार पहर की पूजा
Thu, 27 Feb 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
शिवखोड़ी में शिव गुफा के बाहर कतारों में खड़े होकर बारी का इंतजार करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : reasi
रियासी। महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी धाम सुबह से लेकर शाम तक बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
सुबह हल्की बारिश और दोपहर से शाम तक ठंडा मौसम होने के बावजूद श्रद्धालु जयघोष लगाते हुए आधार शिविर रनसू से शिव गुफा में भगवान शिव के दर्शनों को जाते रहे।
श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े हो कर भगवान शिव के दर्शनों के लिए बारी का इंतजार करते दिखे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्राचीन शिवगुफा को बंद रखा गया। बनाई गई नई गुफा के भीतर से ही श्रद्धालुओं का आना जाना हुआ। गुफा में स्थित तीन फीट ऊंचे शिवलिंग की श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू के पंडितों ने चार पहर की पूजा की। इस दौरान गुफा के भीतर का पूरा माहौल भक्तिमय रहा। शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू के मुख्य बाजार में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। ग्रामीण स्तर पर लगाई गई दुकानों पर खरीदारी करने वाले पहुंचे। आधार शिविर में प्रदेश के कई हिस्सों से आई हुई लंगर समितियों ने लंगर लगाकर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को खाने पीने की सुविधा उपलब्ध करवाई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ लिया। संवाद