{"_id":"622e3db229e9984e065d1d3e","slug":"four-helpers-of-jaish-including-madrasa-administrator-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : मदरसा प्रशासक समेत जैश के चार मददगार गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मिला था सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : मदरसा प्रशासक समेत जैश के चार मददगार गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मिला था सुराग
Mon, 14 Mar 2022 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:23 AM IST
सार
चेवा कलां में शनिवार को मुठभेड़ के बाद खुलासा होने पर पुलिस की कार्रवाई।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के चार मददगारों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इनमें एक मदरसा का प्रशासक भी है। ये जैश से जुड़े आतंकियों को रहने, खाने-पीने और लाने व ले जाने के लिए साधन मुहैया कराते थे। इसके साथ ही आतंकी गतिविधियों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं सक्रिय आतंकियों को प्रदान करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मददगारों की शिनाख्त चेवा कलां के इम्तियाज अहमद राथर, वासूरा का मदरसा प्रबंधक नसीर अहमद मलिक, खानपोरा नेवा का रईस अहमद शेख और गूडूरा पुलवामा का यावर राशिद गनेई के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चेवा कलां में 12 मार्च को हुई मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को मार गिराया गया था। एक आतंकी को जिंदा पकड़ने में भी सफलता मिली थी।
विज्ञापन
यहां आतंकी एक दारूल उलूम में छिपे हुए थे। सुरक्षा बलों के उस ओर बढ़ते ही वहां छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई थी। यहां आतंकियों की ओर से चलाई गई गोली लगने से नागरिक जहूर अहमद घायल हो गया था।
विज्ञापन