फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four died in road accident in udhampur

कैंथगली में टेंपो खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

Wed, 25 Mar 2015 11:48 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
four died in road accident in udhampur

केंथगली में लोगों से भरा महेंद्रा टेंपो (207) गहरी खाई में गिर गया और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 18 घायल हो गए। सभ्भी चिनैनी के मादा गांव से पंचेरी के पंजर गांव तक एक मातमदारी में शिरकत होने के लिए जा रहे थे कि हादसा हो गया। ओवरलोडिंग, तीखा मोड़ और खस्ता हालत सड़क के कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन


हादसे में घायल 18 लोगों को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया है। सभी एक साथ मृतक चिनैनी के मावा गांव से निकलकर पंचेरी के पंजर गांव में अपने किसी रिश्तेदार की शोक सभा समिल्लित होने जा रहे थे।  
विज्ञापन


मृतकों की पहचान चिनैनी के मादा निवासी कैलाश देवी (37) पत्नी अशोक कुमार, मखनी (32) पत्नी बोधराज, रसाल चंद पुत्र (45) पुत्र फीनू और रेवा रानी (21) पत्नी राज कुमार निवासी पंजर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों के लोभ ने ले ली चार की जान

four died in road accident in udhampur

नगर से करीब चालीस किमी दूर शाम सात बजे के करीब पंजर पैदल जा रहे कुछ लोगों ने रास्ते में खाली जा रहे महेंद्रा टेपों को रोका। करीब 80 किमी का सफर तय करने के बाद शाम होने के कारण सभी जल्द ही पंजर पहुंचना चाहते थे। टेपों उधमपुर से सामान छोड़कर वापस पंजर की तरफ लौट रहा था।  

टेंपो चालक ने पैदल जा रहे लोगों को 20 रुपये प्रति सवारी के हिसाब से बिठा लिया। पहाड़ी क्षेत्र के होने के कारण पहले ही सड़के सुनसान हो गई थी और कोई सवारी गाड़ी मौजूद नहीं थी। जिसके कारण सभी टेंपो में लद गए।

कैंथगली में पहुंचने से पहले ही रास्ते में तीखे मोड़ पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और वह करीब 20-25 फीट नीचे खाई में चला गया।  सूचना मिलते ही पंचेरी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।  

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस में बिठाकर रवाना किया। जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य चलाकर मृतकों को बाहर निकला। वीरवार को इनका पोस्ट मार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed