{"_id":"5d6c374f8ebc3e93bc1983c9","slug":"four-days-ladakh-mahotsav-inaugurated-by-governor-satya-pal-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":" लद्दाख महोत्सव के उद्घाटन पर बोले राज्यपाल, खुले रोजगार और विकास के नए दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख महोत्सव के उद्घाटन पर बोले राज्यपाल, खुले रोजगार और विकास के नए दरवाजे
Mon, 02 Sep 2019 02:55 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को लेह के पोलो ग्राउंड में चार दिवसीय लद्दाख महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि लद्दाख का सौंदर्य, संस्कृति, परंपराओं, भाषा और विरासत को केंद्र शासित प्रदेश में और बेहतर तरीके से संरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने से लद्दाख में रोजगार और विकास के नए दरवाजे खुल गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वह भी महात्मा बुद्ध के दर्शन को मानते हैं और इससे शांति प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह और उनका प्रशासन लद्दाख के विकास के लिए हमेशा कार्य करेगा और जब वह राज्यपाल नहीं रहेंगे तब भी वह लद्दाख के गुडविल एंबेसडर के तौर पर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने लद्दाख में पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आनंदमय दौरे की कामना भी की।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद जम्यांग सीरिंग नामग्याल ने केंद्र सरकार का लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने के लिए आभार जताते हुए राज्यपाल और उनके प्रशासन की तरफ से जन आकांक्षाओं को पूरा करने की तरफ किए गए कार्य पर धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी काउंसलर ग्याल पी वांग्याल, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, मंडलायुक्त सौगात विस्वास, जिला उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य आदि भी मौजूद रहे।