{"_id":"bde07b736001f8e6cd15cc61766df670","slug":"four-days-bank-strike-from-25-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में 25 से हड़ताल, निपटा लें सारे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में 25 से हड़ताल, निपटा लें सारे काम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के बीच दिल्ली में हुई बैठक में समस्या का कोई हल न निकलने के बाद बैंककर्मियों ने 25 से 28 फरवरी तक हड़ताल करने का फैसला लिया है। इस चार दिवसीय हड़ताल के बाद अगला दिन रविवार होने के कारण पांचवें दिन भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन
जम्मू प्रोविंस बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि आईबीए ने अपने प्रस्ताव में कोई इजाफा नहीं किया लेकिन द्विपक्षीय बैठक अब 23 फरवरी को मुंबई में रखने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में आईबीए ने हड़ताल को स्थगित करने को कहा है, ताकि बात आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
लेकिन यूनियन का कहना है कि पिछली बार भी यही बात कहकर हड़ताल स्थगित करवाई गई थी। उसके बाद आईबीए ने कोई ठोस प्रयास नहीं किया। हालांकि बातचीत के दौरान उपस्थित चीफ लेबर कमिश्नर (सीएलसी) ने एक और द्विपक्षीय वार्ता करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि आईबीए ने बिना किसी ठोस प्रयास के एकबार फिर 23 फरवरी सुबह 11.30 बजे मुंबई में द्विपक्षीय बैठक बुलाई है, जिसके लिए तमाम बैंक यूनियनें उसमें शामिल होने के लिए तैयार हो गईं हैं। जबकि यूनियनों ने 19.5 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग में कुछ घटाने को भी राजी है। यदि 23 फरवरी को बात नहीं बनती तो 25 से हड़ताल रहेगी।